Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

सोनम कपूर-आनंद आहूजा की स्टाइलिश प्रेम कहानी

ऐसा लगता है की 2018 बॉलीवुड की शादियों का साल है। विरूष्का के बाद, कहा जा रहा था की सोनम कपूर भी अपने बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन मैं बंध जाएँगी। इसीलिए हम लेकर आये हैं इन दोनों की प्रेम कहानी की एक झलक!

सोनम कपूर और आनंद अहूजा की कहानी शुरू हुयी थी फैशन से। जी हाँ! सोनम बॉलीवुड की फैशन क्वीन मानी जाती हैं। आनंद अहूजा एक सफल दिल्ली-बेस्ड बिजनेसमैन हैं। आनंद अहूजा फैशन ब्रांड ‘भाने’ के मालिक हैं।

इन दोनों की अफेयर की अफवाहें तब शुरू हुयी जब इन्होंने अक्षय कुमार की हिट फिल्म ‘रूस्तम’ के सक्सेस बैश को एक साथ अटेंड करा था।

इसके बाद से, दोनों ने कई बार एक साथ सफर किया है। हालांकि सोनम ने कभी बोला नहीं है की वो आनंद के साथ हैं, सोनम के सोशल मीडिया पोस्ट्स कुछ और ही कहानी बताते है।

चाहे वह सोनम को नेशनल पुरस्कार मिलने का समारोह हो, सोनम की दीवाली पार्टी हो या अभिनेत्री श्रीदेवी के अंतिम संस्कार हो, आनंद हमेशा सोनम के साथ थे।

मुंबई मिरर के मुताबिक, सोनम कपूर की शादी 11 और 12 मई 2018 को जीनेवा, स्विट्ज़रलैंड में होगी। उनकी शादी हिन्दू रसम-रिवाज के साथ होगी। शादी की सारी  तैयारियाँ हो चुकी हैं और पापा अनिल कपूर सभी मेहमानों को फ़ोन करके न्यौता दे रहे हैं। शादी के समारोह के साथ, संगीत और मेहँदी की भी रसमें होगी।शादी से पहले, सगाई भी होगी और इस समारोह के लिए कपूर खानदान के करीबी दोस्त और परिवारों को ही न्यौता दिया गया है। अपने शादी के ऑउटफिट के लिए, सोनम ने डिज़ाइनरस अबू जानी और संदीप खोसला को चुना है। विदेशी डिज़ाइनर, राल्फ एंड रूसो भी सोनम के शादी समारोह के लिए कुछ कपड़े डिज़ाइन करेंगे।

हम इस ‘बिग फैट बॉलीवुड वेडिंग’ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।अपने नए विवाहित जीवन की लिए हम सोनम कपूर और आनंद अहूजा को बधाई देते है।

चित्र श्रोत: starsunfolded.com, india today, bollywood bubble, ndtv movies, wedding affair, amarujala