Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

आइये देखें कंगना के नए आशियाने की एक झलक!

cover pic kangna

कंगना रनौत आज बॉलीवुड की एक जानी मानी हस्ती बन चुकी हैं और ख़ास बात यह है की उन्होंने ये सब अपनी खुद की मेहनत से हासिल किया है। इतना ही नहीं कंगना रनौत अपने बोल्ड अंदाज़ और फिल्मों को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं। अभी हाल ही में कंगना ने मनाली में स्थित अपने नए घर में प्रवेश किया है जिसकी वजह से वह काफी चर्चा में रहीं। इस घर का नाम कार्तिक निवास रखा गया है और यह किसी बंगले से कम नहीं है। 8 कमरों वाले इस बंगले की कीमत लगभग 30 करोड़ है और इससे खूबसूरत पहाड़ों का नज़ारा देखने को मिलता है। फिल्म ‘क्वीन’ की सफलता के बाद कंगना ने खुद को यह घर गिफ्ट किया था।

इस घर की डिजाइनिंग शबनम गुप्ता ने की है और इस पूरे घर को बनाते वक़्त कंगना की पसंद और नापसंद को ध्यान में रखा गया। इस आलिशान बंगले की एक झलक देख कर ही आप पूरे घर की खूबसूरती का अंदाज़ा लगा सकते हैं।

कुछ दिनों पहले ही कंगना ने इस घर में गृह प्रवेश किया। कंगना ने अपने इस नए घर में पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना की और पूरी विधि के अनुसार इस घर में प्रवेश किया। इस पूजा के दौरान कंगना की गोद में उनके भांजे पृथ्वीराज थें।

कंगना के आलिशान बंगले में 8 कमरों के साथ-साथ डाइनिंग स्पेस और  फायर प्लेस भी है। कंगना अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देती है इसलिए उन्होंने अपने घर में ख़ास तौर पर एक जिम भी बनवाया है जहाँ वो खुद वर्कआउट कर सकें।

कंगना को प्रकृति से प्रेम है इसलिए उन्होंने अपने इस बंगले को पहाड़ों के पास में बनवाया है। अपने जन्मदिन पर कंगना ने खुद अपने घर के गार्डन में बहुत सारे पेड़-पौधे लगाए ताकि उनके घर में प्राकृतिक वातावरण और ताज़गी रहे।

इस पुरे घर को बहुत ही ख़ास तरीके से डिज़ाइन किया गया है, पूरे घर की छत पर टॉप ग्लास रूफ लगवाया गया है जो इस घर की खूबसूरती को और निखार रहे हैं।

 

चित्र श्रोत: financialexpress, Jansatta, IBN7