Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

आनंद पीरामल और ईशा अम्बानी की प्यारी कहानी

_226_Isha Ambani

आकाश अम्बानी के साथ साथ, उनकी जुड़वा बहन ईशा अम्बानी भी अब शादी के बंधन मैं बांधने जा रही है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा! अभी हाली में ही ईशा अम्बानी का रिश्ता आनंद पीरामल के साथ हुआ है। ईशा और आनंद बहुत पुराने और अच्छे दोस्त है।अम्बानी और पीरामल परिवार भी तकरीबन 40 साल से दोस्त है।

मुकेश और नीता अम्बानी की बेटी, ईशा अम्बानी ने मनोविज्ञान और दक्षिणी एशिया के बारे में अमेरिका के मशहूर कॉलेज ‘येल यूनिवर्सिटी’ से पढ़ाई करी है।अभी ईशा ‘स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी’ से अपने MBA की पढ़ाई कर रही है।उनकी MBA की पढ़ाई जून में ख़तम हो जाएगी। ईशा के मंगेतर, आनंद पीरामल ने ‘यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेनसिलवेनिया’ से इकोनॉमिक्स में पढ़ाई करी है।आनंद ने अमेरिका के सबसे प्रथम यूनिवर्सिटी, ‘हार्वर्ड यूनिवर्सिटी’ से अपनी MBA की पढ़ाई भी करी है।पढ़ाई पूरी करने के बाद, ईशा और आनंद अपने परिवार के बिज़नेस से जुड़ गए है।

आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर मंदिर  के बहार प्रोपोज़ किया था।इसका जश्न मानाने के लिए, दोनों अम्बानी और पीरामल परिवार ने एक साथ लंच किया।

अपने सगाई  के दिन, ईशा ने एक सुन्दर सफ़ेद लेहेंगा पहना था और आनंद ने एक मैरून रंग की शेरवानी पहनी थी।ईशा के जुड़वा भाई आकाश अम्बानी की मंगेतर श्लोका मेहता भी इस सगाई समारोह में आयी थी।


नीता अम्बानी ‘नवराई माझी’ गाने पर नाची थी। अपनी बेटी ईशा के साथ, नीता अम्बानी ‘नच्दे ने सरे’ पर भी नाची थी।

इस समारोह में कई बॉलीवुड कलाकार और बल्लेबाज़ भी शामिल थे, जैसे की शाह रुख खान और सचिन तेंदुलकर।


सूत्रों के अनुसार, ईशा और आनंद की शादी दिसंबर में होगी।उनकी शादी मुंबई मैं ही होगी।हम ईशा को उनकी सगाई ले लिए शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं की उनका विवाहित जीवन मंगलमय हो!

सूत्र: Pinkvilla, NDTV.com, Vogue, India Today, bestcollegereviews, yale university, cnbc.com, fortune, Zee Business, Tribune.