हम लोग अक्सर सुनते रहते है कि सेलिब्रिटीज अपने लुक्स को निखारने के लिए कई कॉसमेटिक सर्जरीस का सहारा लेती हैं | पर क्या आप जानते हैं कि बहुत सी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने काले रंग को गोरा करवाया हैं और ये मुमकिन हुआ हैं – स्किन कलर चेंज सर्जरी से | क्या हुआ ? आप आश्चर्य-चकित हो गए ? आपको एक और झटका लगेगा जब आपको पता चलेगा उस टॉप एक्ट्रेस का नाम जिसने इस सर्जरी को करवाया हैं|
जी हां, काजोल| बाज़ीगर की काजोल और दिलवाले की काजोल में दिन और रात का अंतर है| पर क्या पौष्टिक भोजन, एक्सरसाइज और धूप से बच कर,आपका रंग काले से गोरा हो सकता हैं? हम नहीं मानते पर काजोल ने अपनी स्किन सर्जरी को अफवाह बोल कर यही कहा है|
सिर्फ काजोल ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा यहाँ तक कि हेमा मालिनी और रेखा भी ऐसा कर चुकी है| पर ग़लती किसी की भी नहीं है| हमारे समाज में गोरे रंग को एहमियत ही बहुत दी जाती है| इसीलिए तो फेयर एंड लवली या फिर ओले जैसी क्रीम्स धड़ा-धड़ बिक रही हैं|
बातें तो ख़तम नहीं होंगी पर क्या आप आसानी से अपनी त्वचा का रंग बदलवा सकते हैं? एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं? कोई साइड इफेक्ट्स तो नहीं ? आपके सभी सवालों का जवाब यहीं हैं –
क्या हैं ये स्किन लाईटेनिंग ?(skin lightening)
स्किन लाईटेनिंग एक कॉसमेटिक प्रक्रिया होती है जो आपकी स्किन में मौजूद मेलेनिन को कम करती है और क्षतिग्रस्त ऊतकों को ठीक करती है| साधारण शब्दों में कहें तो मेलेनिन की मात्रा जितनी ज्यादा होगी, रंग उतना काला होगा| इस प्रक्रिया में बहुत से केमिकल्स और आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जाता है|अगर विशेषज्ञों कि माने तो ऐसे एक्सपेरीमेंट्स गलत होने पर फेयर एंड लवली (fair and lovely) स्किन की जगह डार्क एंड अगली (dark and ugly) जरूर हो जाएगी|
कौन-कौन करवा सकता है ये स्किन लाईटेनिंग सर्जरी ?
नीचे लिखी त्वचा की स्थितियों में से कोई भी आपसे मेल खाती हैं तो आप ये करवा सकते हैं –
- बहुत भारी मात्रा में मेलेनिन का होना
- मेलेनिन की कमी
- कील- मुहासे
- झुर्रिया
- दाग- धब्बे
- धूप की वजह से रंग काला हो जाना
स्किन लइटेनिंग प्रक्रिया के दुष्प्रभाव क्या हो सकते हैं ?
- काले धब्बे हो जाना
- इन्फेक्शन
- घाव और चोट जैसे निशान आ जाना
- सूजन और त्वचा का लाल हो जाना
- धूप से सवेंदनशील हो जाना
हमारी सलाह
अगर आप या आपका कोई भी जानकार ऐसा करने के लिए सोच रहा हैं तो हमारी गुज़ारिश है इस बारे में अच्छे से रिसर्च करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें |
चित्र श्रोत-Youtube

