आजकल मार्किट में अनेक रिफाइंड आयल उपलब्ध हैं। भारत के विभिन हिस्सों में अलग अलग तेल इस्तेमाल होते हैं, जैसे की केरल में नारियल का तेल इस्तेमाल किया जाता है, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में तिल का तेल इस्तेमल किया जाता है और गुजरात में मूँफली का तेल इस्तेमाल किया जाता है।
ऐसे में ग्रहणियां उलझन में आ जाती हैं की कौनसा तेल उनके परिवार के लिए अच्छा है? सभी के अलग अलग फायदे हैं। आइये देखें की कौनसा रिफाइंड आपके परिवार के लिए बेस्ट है-
1. सरसों का तेल
जिस घर में छोटे बच्चे हों, वहां सर्दी ज़ुखाम तो लगा ही रहता है। सरसों का तेल सर्दी ज़ुखाम ठीक करने मैं मदद करता है और हाज़मा भी तंदरुस्त रखता है।
2. सूरजमुखी का तेल (सनफ्लॉवर आयल)
सनफ्लॉवर आयल में पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स (PUFA) होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल काम करने में सहायता करते हैं। यदि आपके घर में किसीको दिल की बीमारी है तो यह तेल आपके परिवार के लिए अच्छा है। यह तेल कैंसर के मरीज़ों के लिए भी लाभदायक है।
3. जैतून का तेल (ऑलिव आयल)
जोड़ों के दर्द से रहत पाने के लिए ऑलिव आयल सबसे अच्छा है। यह दिल के मरीज़ों के लिए भी फायदेमंद है।
4. मूंगफली का तेल
मूंगफली के तेल में मोनौंसतुरतेड़ फैट्स (MUFA) और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स (PUFA) होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल काम करते हैं। यह दिल के मरीज़ों के लिए अच्छा है। इसमें विटामिन E भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा को कील मुहांसों (pimples) से बचाता है।
5. ताड़ का तेल (पाम आयल)
आजकल कई लोगों को आर्थराइटिस की शिकायत रहती है। उनके लिए ताड़ का तेल फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं जो त्वचा को झुर्रियों से बचते हैं और कैंसर के मरीज़ों के लिए भी बहुत लाभदायक है।
6. तिल का तेल
तिल का तेल डायबिटीज – मधमेह के मरीज़ों के लिए अच्छा है। यह ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रखता है और मौखिक स्वछता (oral hygiene) के लिए भी फायदेमंद है।
7. बादाम का तेल
बादाम का तेल ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रखता है और आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्रॉल को भी काबू में रखता है।
8. काजू का तेल
काजू का तेल रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ता है और बिमारियों से लड़ने में मदद करता है। यह आँखों के लिए बहुत फायदेमंद है।
जब आप अगली बार रिफाइंड आयल लेने जाएँगी, तो आपको अपने परिवार के लिए तेल चुन्नने में कोई उलझन नहीं होगी। आप अपने परिवार की सेहत के लिए किस रिफाइंड पर भरोसा करती हैं और क्यों? हमसे शेयर कीजिये…..
चित्र स्त्रोत: Indiamarks, organic facts, atasteofolive, investors king, singaporesoap, theayurveds

