Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

कपिल शर्मा को गुस्सा क्यों आता है?

kapil cover

10 साल से कपिल शर्मा, भारत के कॉमेडी किंग रहे है। 2007 में ‘ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से अपना सफर शुरू करने वाला, कपिल शर्मा  का पहला शो था ‘कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल शर्मा’ शुरू किया। जल्द ही ये शो देश का सबसे लोकप्रिय बन गया ।ये शो इतना लोकप्रिय है की आज भी, इस शो के एपिसोड कलर्स चैनल पर दिखाए जाते है।

चैनल के प्रोडूसर्स की साथ झगडे के वजह से ये शो बंध हो गया।पर कपिल ने सोनी टीवी के साथ हाथ जोड़ा और ‘थे कपिल शर्मा शो’ चालू किया।

इस शो के साथ, कपिल के लोकप्रियते और भी ज़्यादा बढ़ी। पर कहते है न की हर अच्छी चीज़ का अंत होता है, कपिल के साथ भी यही हुआ। बीमार रहने के कारण, कपिल ने अपने शो के शूट्स भी कैंसिल करवाए।

बिना अपने पुराणी टीम के, कपिल का नया शो ‘फॅमिली टाइम विथ कपिल शर्मा’ सोनी पर मार्च में शुरू हुआ। यह शो कपिल के पहले शोज की मुताबिक बहुत ही कम चला है। अप्रैल की शुरुआत में, कपिल ने Twitter पर बहुत अपमानजनक ट्वीट्स किये जिनमे उन्होंने कई लोगों पर नकारात्मक कहानियां फ़ैलाने का इलज़ाम लगाया।कपिल ने यह भी कहा की उनकी पुरानी मैनेजर जानभूझकर उन्हे बर्बाद करने पर भी तुली हुयी है।

कपिल की एक रीसेंट कॉल भी वायरल हुई है, जिसमे उन्हें एक सीनियर जौर्नालिस्ट को गलियां देते हुए सुना जा रहा है। अब यही देखना है की क्या कपिल अपनी कॉमेडी किंग का ताज वापिस पा सकेंगे, या फिर वह अपने शो और अपने आप की नकारात्मक पब्लिसिटी और दबाव मे ही खो जायेंगे?

चित्र श्रोत: India Today, Mumbai Mirror, ibtimes