क्या आपको भी लगता है कि आपके पसंदीदा सेलिब्रिटी हमेशा ख़ूबसूरत कैसे दिखते हैं ? लेकिन सच मानिये उन सबकी ज़िन्दगी में भी ऐसे कई दिन आते हैं जब वो अपनी आर्मी के बिना मतलब मेक-अप आर्टिस्ट, हेयर स्टाइलिस्ट और फोटोशॉप के बिना आपके सामने आती हैं बिलकुल एक आम लड़की की तरह | और उस समय उनको देखकर ऐसा लगता हैं कोई भी परफेक्ट नहीं हो सकता | अगर आपको भी लगता हैं कि आपके फेवरेट सितारे बिना मेक-उप कैसे लगते हैं तो आगे पढ़े –
1.दीपिका पादुकोन
जब दीपिका शूट नहीं कर रही होती तो बिल्कुल एक सिम्पल लड़की लगती हैं चाहे वो नार्मल कपड़े पहने लेकिन बिना मेक-अप के भी ख़ूबसूरत दिखती हैं |
2.अनुष्का शर्मा
एक्टिंग के साथ-साथ, अनुष्का के चेहरे के ग्लो की कई बार तारीफ हुई हैं जो बिना मेक-अप भी नज़र आता है |
3.यामी गौतम
फेयर एंड लवली का प्रचार करने वाली यामी को खुद किसी क्रीम की ज़रूरत नहीं | बिना मेक-अप के और ज्यादा सुन्दर लगती हैं यामी !
4.करिश्मा कपूर
मेक-अप हो या बिना मेक-अप, इनकी भूरी आँखे और गोरा रंग कभी भी सुहावना लगने से नहीं चूकते |
5.प्रियंका चोपड़ा
लाखों लोगो के दिलों की रानी प्रियंका चोपड़ा के ख़ूबसूरत नैन-नक्श उनको बिना मेक-अप भी क्यूट दिखाते हैं |
6.आलिआ भट्ट
हम सबने आलिआ भट्ट को “हाईवे ” पिक्चर में एक नेचुरल लुक में देखा है और उनकी मुस्कराहठ और उस पर पड़ते डिंपल – बेहद खूबसूरत हैं !
7.परिणीति चोपड़ा
बिना मेक-अप के भी इनका कॉन्फिडेंस हम सबने कई बार सोशल मीडिया पर भी देखा है |
8.सोनम कपूर
मेक-अप ना हो तब भी फैशन क्वीन सोनम कपूर अलग ही दिखती हैं |
9.श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर का एक गुड़िया जैसा चेहरा “आशिक़ी २” में तहलका मचा चूका है | फेसबुक लाइव पर कई बार एक्टिव दिखती श्रध्दा अपनी स्किन से काफी कम्फर्टेबल हैं |
10.कटरीना कैफ
इनकी तो पर्सनालिटी ही इतनी आकर्षक है कि लोगो का मेक-अप पर ध्यान ज़रा कम ही जाता है |
11.रानी मुखर्जी
मोती जैसी आँखों और सावले रंग वाली इस बंगाली बाला का अपना ही एक जादू है जो मेक-अप का मोहताज़ नहीं |
12.जैक्वेलिन फ़र्नांडेज़
अपने डांस की वजह से मशहूर ये श्रीलंका की एक्ट्रेस मेक-अप के बिना भी स्टाइलिश लगती हैं |
13.करीना कपूर ख़ान
वैसे तो इनकी ये खूबसूरती खानदानी है लेकिन करीना का स्टाइल, उनके चेहरे की वो रौनक और कपड़ो का चुनाव – सबसे अलग है |
14.नरगिस फाखरी
रॉक स्टार एक्ट्रेस चाहे मेक-अप हो या बिना मेक-अप रॉक स्टार ही लगती हैं |
15.ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या को ऐसे ही दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत औरतो में नहीं चुना | उनकी झील सी आँखे और उन में वो आत्म विश्वास, मेक-अप नहीं मांगता !
16.विद्या बालन
हमेशा चुनौतीपूर्ण रोल्स करने वाली विद्या बालन को हमने मेक-अप और बिना मेक-अप, दोनों रूप में सराहा हैं |
17.इलियाना डी-क्रूज़
अंदर की तरफ दबा हुआ वो दांत और दिल जीतने वाली वो मुस्कराहठ, वैसे बिना मेक-अप ज्यादा लुभाती हैं |
18.तापसी पन्नू
पिंक मूवी से सुर्खियों में आयी तापसी मेक-अप भी करती हैं तो वो भी बहुत लाइट और लगती है प्रीटी |
19.कंगना रौनात
साहसी कंगना रौनात बिना मेक-अप मीडिया के सामने आने से नहीं कतराती क्योंकि उन्हें अपने आप पर विश्वास हैं |
20.सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी ने अपनी फिटनेस पर बहुत मेहनत की हैं और वो रंग भी लायी हैं | उनका इंस्टाग्राम भरा हुआ हैं उनके बिना मेक-अप वाली सेल्फी के!
चित्र स्त्रोत -pinterest, stylecraze

