होम / रेसपीज़ / मुगलई पराठा

Photo of Mughlai Paratha by saman zuberi at BetterButter
2175
72
0.0(0)
0

मुगलई पराठा

May-08-2016
saman zuberi
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मुगलई पराठा रेसपी के बारे में

मुगलई पराठा ( Mughlai Paratha in Hindi )पश्चिम बंगाल की लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है जो भारत के हर छेत्र के लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है। मुगलई पराठा स्वाद में बहुत ही उम्दा और और लजीज़ होती है और सभी उम्र के लोग इसे बहुत पसंद से खाते हैं। आपने बहुत तरह के पराठे खाये होंगे पर मुगलई पराठा बाकी सारे पराठों से अलग होता है इसमें अंडा, चिकन कीमा, पनीर और बहुत तरह के मसाले मिले होते हैं जो इसे लज़्ज़तदार बनाते हैं। मुगलई पराठा बनाना बहुत ही आसान है और बेटर बटर के मुगलई पराठा इन हिंदी में आपको मुगलई पराठा बनाने की विधि हिंदी में ( Mughlai Paratha Banane Ki Vidhi Hindi Me ) मिलेगी जिसकी सहायता से आप आसानी से इसे कभी भी बना सकते हैं। मुग़लई पराठा बनाने के लिए पहले आटा गूंथ कर रख लिया जाता है फिर भरावन की तैयारी की जाती है। प्याज़, टमाटर, अदरख लहसून का पेस्ट, चिकन कीमा और बहुत सारे मसालों को भून कर भरावन को तैयार किया जाता है। अब गूंथे हुए आटे से चपाती बनाकर उसमे अंडे को ब्रश किया जाता है फिर उसमे चिकन के मिश्रण को डालकर आयताकार में फोल्ड किया जाता है और उसे एक पैन में सुनहरा होने तक फ्राई किया जाता है। मुग़लई पराठे को आप किसी भी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • पश्चिम बंगाल
  • शैलो फ्राई
  • नाश्ता और ब्रंच

सामग्री सर्विंग: 3

  1. 2 कप मैदा
  2. 2 बड़ा चम्मच गेहूं का आटा
  3. 200 ग्राम चिकन कीमा
  4. आधा कप पनीर(मसला हुआ)
  5. 1 आलू चौकोर कटे
  6. 1 अंडा फेंटा हुआ
  7. नमक स्वादानुसार
  8. 4 बड़ा चम्मच तेल
  9. 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  10. 1 प्याज कटा हुआ
  11. 1 टमाटर कटा हुआ
  12. एक चुटकी हल्दी
  13. 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
  14. 1 छोटा चम्मच धनिया पावडर
  15. 1 छोटा चम्मच जीरा पावडर
  16. 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  17. आटा गूंधने के पर्याप्त पानी और 1/4 कप अलग से

निर्देश

  1. आटा बनाने के लिए:
  2. एक कटोरे में दोनों आटे मिलाएं। उसमें 1 बड़ा चम्मच तेल और नमक डालें। फिर धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए नर्म आटा गूंधते जाएं।
  3. फिर तैयार आटे पर क्लिंज शीट लगाकर इसे कम से कम 30 मिनट तक एक बगल रख दें।
  4. भरवां सामग्री बनाने के लिए:
  5. एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें। उसमें कटे प्याज डालकर, आर-पार दिखने तक फ्राय करें।
  6. फिर इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, सारे मसाले पावडर और नमक मिलाएं।
  7. इस मिश्रण को धीमी आंच पर तेल छोड़ने तक फ्राय करते रहें।
  8. फिर इसमें चिकन कीमा, पनीर और 1/4 कप पानी मिलाएं। इसे ढककर आराम से पकने दें।
  9. जब ये पक जाए तो इसे एक बार फिर तवे पर भुनें ताकि इसमें व्याप्त सारा पानी उड़ जाए।
  10. अब एक पैन गर्म करें।
  11. पराठा बनाने के लिए इसके गोले तैयार करें और उनकी चपाती बेल लें।
  12. गर्म पैन पर चपाती रखें और एक तरफ से हल्का सा सेकें।
  13. फिर इस चपाती को बाहर निकालें। बिना पकी वाली तरफ फेंटा हुआ अंडा ब्रश करें।
  14. फिर इसी पर चिकन वाला मिश्रण आयताकार आकार में रखें।
  15. फिर पराठे को चारों तरफ से मोड़ते हुए आयताकार सील कर लें।
  16. इस प्रक्रिया को दूसरे गोलों और मिश्रण के साथ भी दोहराएं।
  17. फिर हल्का फ्राय करने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें।
  18. इसमें सील किए हुए आयताकार पराठे रकें और दोनों तरफ सुनहरा भूरा होने तक हल्का-हल्का तलते रहें।
  19. इसके बाद आपका मुगलई पराठा ग्रहण करने के लिए तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर