होम / रेसपीज़ / मेंगो फ्रूटी

Photo of Mango fruity by Kamal Thakkar at BetterButter
625
5
0.0(0)
0

मेंगो फ्रूटी

May-30-2018
Kamal Thakkar
10 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मेंगो फ्रूटी रेसपी के बारे में

खट्टी मीठी फ्रूटी सभी के पसंद की ड्रिंक है।अब घर पर बिल्कुल मार्किट जैसी फ्रूटी बनाये और अपने परिवार और मेहमानों का दिल जीत ले।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • भारतीय
  • ब्लेंडिंग
  • ठंडी ड्रिंक
  • ग्लूटेन फ्री

सामग्री सर्विंग: 6

  1. २ पकी हुई आम
  2. १ कच्चा आम
  3. २०० ग्राम शक्कर
  4. १ लीटर पानी

निर्देश

  1. पहले दोनों तरह के आम को धोकर छिलका निकल ले।
  2. बड़े टुकड़े कर ले।
  3. एक पतीली में पहले कच्चे आम के टुकड़े , और एक कप पानी डालें।
  4. इसे २ मिनट ढक कर पकने दें , फिर पके आम भी डाले और पानी डालकर ढंक दे।
  5. दूसरे गैस पर शक्कर और एक कप पानी उबलने रखे।
  6. शक्कर पिघलने तक उबालें।
  7. आम वाले गैस को ६-७ मिनट में बंद कर दे।
  8. अब इन दोनों को ठंडा होने दे।
  9. आम वाला मिश्रण ठंडा हो जाये तो उसमें ब्लेंडर चलाकर एकदम स्मूथ रस बना ले।
  10. अब चाशनी वाले बर्तन पर छलनी रख कर उसमें ये आम वाला रस डालकर छाने।
  11. गुदा फेंक दी और चाशनी में रस को अच्छी तरह मिला ले।और २ गिलास ठंडा पानी डालें।
  12. अगर आपको फ्रूटी गाढ़ी लगे तो जरूरत के अनुसार पानी मिला ले।
  13. अब खट्टी मीठी स्वादिष्ट फ्रूटी ग्लास में डालकर परोसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर