होम / रेसपीज़ / Surprise chocolate cup

Photo of Surprise chocolate cup by Shashwatee Swagatica at BetterButter
741
7
0.0(1)
0

Surprise chocolate cup

Jun-05-2018
Shashwatee Swagatica
60 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बच्चों के जन्मदिन के लिए
  • फ्यूज़न
  • धीमी आंच पर उबालना
  • ब्लेंडिंग
  • उबलना
  • जमाना (ठंडा)
  • ठंडा करना
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. तरबूज के जेली के लिए सामग्री -
  2. तरबूज - २ कप कटा हुआ
  3. चीनी २-३ चम्मच
  4. जेलेटिन - २ चम्मच
  5. साबूदाना पुडिंग के लिए सामग्री -
  6. साबूदाना १/२कप
  7. कन्डेंस्ड मिल्क - १/२कप
  8. क्रीम १/४ कप
  9. चॉकलेट कप के लिए सामग्री -
  10. डार्क चॉकलेट - १ कप
  11. सिलिकॉन मोल्ड - ५-६

निर्देश

  1. जेली के लिए -
  2. तरबूज को टुकड़ों में काट लें और पीस लें।
  3. छान लें और एक पैन में मध्यम आंच पर पकाएं।
  4. चीनी मिलाएं
  5. सब अच्छे से मिल जाने के बाद उस में जेलेटिन मिलाऐं और मिक्स कर लें।
  6. जब जेलाटीन मील जाऐं तब गैस बन्द कर लें और एक बर्तन में डालकर फ्रीज में ३-४घंटो के लिए रखें।
  7. साबूदाना पुडिंग
  8. साबूदाना को १-२ घंटे के लिए भिगों लें।
  9. छान के उबाल लें।
  10. फिर से छान लें और एक कटोरी में रख लें।
  11. इस में कन्डेंस्ड मिल्क ओर क्रीम मीलाऐं और अच्छे से फैंट लें।
  12. फ्रीज में रख लें।
  13. चॉकलेट कप बनाने की विधी
  14. डबल बॉयलर में डार्क चॉकलेट को पिघलाएं।
  15. अच्छे से फेंट लें , और सिलिकॉन मोल्ड में मिश्रण को डालें।
  16. ब्रस या फिर चम्मच के सहायता से सिलिकॉन मोल्ड को चोकलेट मिश्रण से कोट कर लें।
  17. फ्रीज में सेट होने के लिए २-३ घंटे के लिए रख लें।
  18. सेट होने के बाद धीरे-धीरे सावधानी से सिलिकॉन मोल्ड से चॉकलेट कप को अलग कर लें।
  19. सर्विंग के लिए -
  20. सेट हुआ जेली को फ्रीज में से निकालें। आधी जेली क्रस कर लें और आधी को बड़े बड़े टुकड़ों में काट लें।
  21. क्रस्ड जेली को साबूदाना पुडिंग में मिला लें , और अच्छे से फेंट लें।
  22. अब चॉकलेट कप में जेली का एक बड़ा सा टुकड़ा रखें।
  23. उसके ऊपर १-२ चम्मच साबूदाना जेली पुडिंग डालें।
  24. रंग बिरंगी स्प्रींकलर, चेरी, पुदीना के पत्ते से सजायें और परोसें।
  25. तैयार हो गया सरप्राइज चॉकलेट कप।
  26. सर्व करने से पहले थोड़ी देर फ्रीज में रख सकते हैं।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Manisha lalwani
Jun-19-2018
Manisha lalwani   Jun-19-2018

Yumm

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर