होम / रेसपीज़ / चॉकलेट आइसक्रीम विद पारले जी।

Photo of Chocolate icecream with parle -g by Neelima Rani at BetterButter
1960
3
0.0(0)
0

चॉकलेट आइसक्रीम विद पारले जी।

Jun-06-2018
Neelima Rani
495 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

चॉकलेट आइसक्रीम विद पारले जी। रेसपी के बारे में

पारले जी बिस्किट से बनने वाली यह आइसक्रीम बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं।

रेसपी टैग

  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • जमाना (ठंडा)

सामग्री सर्विंग: 6

  1. दूध - १ लीटर
  2. पारले जी बिस्किट - २ पेकेैट, ५ रुपये वाले।
  3. चीनी - स्वादानुसार।
  4. कोको पाउडर - १ बड़ा चम्मच।
  5. वनिला एसेंस - १ चम्मच।
  6. चॉकलेट सिरप - सजाने के लिए।
  7. रंग बिरंगी सौंफ - सजाने के लिए।

निर्देश

  1. बिस्किट्स को मिक्सर में डाल कर पाउडर बना लें।
  2. दूध को उबलने रखें, जब उबाल आ जाए तो चीनी और वनिला एसेंस दूध मे डाल दें।
  3. लगातार चलाते हुए थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं
  4. जब दूध ७०० मिली० के करीब रह जाये तो गैस बंद कर दे।
  5. अब इसमें थोड़ा थोड़ा करके बिस्कुट पाउडर और कोको पाउडर मिलाये।
  6. अब इस मिश्रण को दोबारा पकने रखें, लगातार चलाते हुए पकायें।
  7. जब गाढ़ा हो जाये तो गैस बंद कर दे।
  8. अब इस मिश्रण को ठंडा करके मिक्सर में पीस कर एकसार कर ले, इससे आइसक्रीम मुलायम बनती हैं।
  9. अब इस मिश्रण को हवा बंद डिब्बे में डाले और ७-८ घंटे के लिए फ्रीजर मे जमने रखें।
  10. जब आइसक्रीम अच्छे से जम जाये तो चॉकलेट सिरप औऱ रंग बिरंगी सौंफ से सजा कर परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर