होम / रेसपीज़ / मैंगो रबड़ी कुल्फी फलूदा

Photo of Mango rabdi kulfi faluda by Neelima Rani at BetterButter
1133
2
0.0(0)
0

मैंगो रबड़ी कुल्फी फलूदा

Jun-09-2018
Neelima Rani
480 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मैंगो रबड़ी कुल्फी फलूदा रेसपी के बारे में

ये बहुत ही स्वादिष्ट फलूदा बनता हैं।

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • जमाना (ठंडा)
  • ठंडा करना
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. दूध - १ लीटर।
  2. चीनी - स्वादानुसार।
  3. आम - २.
  4. सब्जा के बीज - १ चम्मच।
  5. अरारोट - १/२ कप।
  6. दूध - १ कप।
  7. रूह अफज़ा - १ बड़ा चम्मच।
  8. बारीक़ कटे बादाम - १ बड़ा चम्मच।
  9. इलायची पाउडर - १/२ चम्मच।
  10. टूटी फ्रूटी - सजाने के लिए।

निर्देश

  1. १ लीटर दूध को उबलने रखें।
  2. जब गाढ़ा होकर दूध आधा रह जाये तो उसमें चीनी और इलायची पाउडर डाले और २ मिनट बाद गैस बंद कर दे।
  3. अब इस रबड़ी को ठंडा कर ले।
  4. १ आम को छील कर काट लें और मिक्सर में डाल कर प्यूरी बना ले।
  5. अब इस आम की प्यूरी को रबड़ी मे डाल कर अच्छे से मिलाये।
  6. हवा बंद डिब्बे में डाल कर ७-८ घंटे के लिए फ्रीजर मे जमने के लिए रख दें।
  7. फलूदा के लिए अरारोट को २ कप पानी में घोल ले।
  8. फिर गाढ़ा होने तक पकाये।
  9. अब इसको चकली मोल्ड मे डाले और बर्फ के पानी में डालते हुए फलूदा बना ले।
  10. १घंटे बाद फलूदा को चीनी के तैयार सिरप मे डाले।
  11. सब्जा के बीज को पानी में १० मिनट के लिए भिगोये।
  12. दूसरे आम को छील कर काट लें।
  13. आधे आम के टुकड़े कर ले और आधे कटे आम को दूध डालकर पीस लें।
  14. अब एक गिलास ले, उसमें १ चम्मच रूह अफजा डाले, सब्जा के बीज डाले।
  15. फिर फलूदा डाले, आम के टुकड़े डाले।
  16. आम की प्यूरी डाल कर गिलास को १/३ भरे।
  17. मैंगो कुल्फी डाले, उपर से थोड़ा रूह अफज़ा डाले।
  18. कटे बादाम और टूटी फ्रूटी से सजा कर परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर