होम / रेसपीज़ / अखरोट और ओट्स की चिक्की

Photo of Akhrot aur ots ki chikki by Nitu Singh at BetterButter
1130
0
0.0(0)
0

अखरोट और ओट्स की चिक्की

Jun-11-2018
Nitu Singh
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

अखरोट और ओट्स की चिक्की रेसपी के बारे में

ये खाने मे हेल्दी और टेस्टी लगता हैं।

रेसपी टैग

  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. १ कटोरी अखरोट
  2. १ कटोरी ओट्स
  3. १ कटोरी गुण
  4. १ कटोरी चीनी
  5. २,१/२ बडा चम्मच घी

निर्देश

  1. १ कटोरी अखरोट को जार में डाले।
  2. इसको दरदरा पीस लेगे।
  3. तैयार है अखरोट का दरदरा पाउडर।
  4. कढाई मे २ बड़ा चम्मच घी डाले
  5. घी गरम होने पर इसमें १ कटोरी ओट्स डाले,और इन्हें धीमी आंच पर ५ मिनट तक भूूनेगे।
  6. ओट्स भून जाने पर इसमें अखरोट का दरदरा पाउडर डाले।
  7. इसे भी धीमी आंच पर सोंधी खूशबू आने तक भूनें।
  8. प्लेट में निकाल लें।
  9. कढाई मे १ छोटा चम्मच घी डाले।
  10. घी गरम होने पर १ कटोरी गुण डाले।
  11. गुण को धीमा आंच पर चलाते हुए गलायें।
  12. गुण गल जाने पर इसमें १ कटोरी चीनी डाले।
  13. धीमी आंच पर दोनों को चलाते हुए पकाएं।
  14. एक थाली में घी लगा ले।
  15. गुण और चीनी अच्छी तरह गल गये।
  16. चाशनी चैक करने के लिए एक कटोरी में थोड़ा सा पानी ले और उसमें थोड़ा सा पाग डाले।
  17. थोड़ा ठंडा होने पर इसे हाथ से चैक करें ,यदि ये हाथ मे न फैले और कडा हो तब ये तैयार है।
  18. चाशनी में ओट्स और अखरोट को डाले ।
  19. इन्हें धीमी आंच पर अच्छी तरह मिला लें।
  20. इन्हें फटाफट घी लगी थाली में डाले।
  21. इसे चारों तरफ फैला दे,और ठंडा होने दे।
  22. ठंडा होने पर हाथ से अपने पंसद के अनुसार टुकड़े तोड़ ले। या ( चाकू से भी अपने पंसद अनुसार पीस काट लें)।
  23. तैयार है अखरोट और ओट्स की चिक्की।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर