होम / रेसपीज़ / दूधी(लौकी) मुठिया

Photo of Dudhi(lauki) muthiya by Nitu Singh at BetterButter
834
1
0.0(0)
0

दूधी(लौकी) मुठिया

Jun-11-2018
Nitu Singh
15 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

दूधी(लौकी) मुठिया रेसपी के बारे में

ये गुजराती की फेमस डिश हैं। ये एक कम्पलीट हेल्दी डिश हैं।इसे लंच बॉक्स में या सफर मे दे सकते हैं।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • गुजराती
  • शैलो फ्राई
  • भाप से पकाना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. मुठिया के लिए
  2. २ कप कद्दूकस ( ग्रेट) लौंटी
  3. १/२ कप आटा
  4. १/२ कप बेसन
  5. १/२ कप सूजी
  6. १ बडा चम्मच अदरक लहसुन और हरी मिर्च का दरदरा पेस्ट
  7. २ चम्मच तेल
  8. १ चुटकी मीठा सोडा
  9. १/४ चम्मच हल्दी पाउडर
  10. १/२ छोटा चम्मच जीरा
  11. १ बडा चम्मच करी पत्ता टुकड़ों में कटा
  12. १ चम्मच नींबू का रस
  13. नमक स्वादानुसार
  14. १ चुटकी हींग
  15. तडका के लिए
  16. ३ चम्मच तेल
  17. १/२ छोटा चम्मच राई
  18. १/२ छोटा चम्मच जीरा
  19. १ चम्मच सफेद तिल
  20. ४-५ करी पत्ता

निर्देश

  1. १.लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लेगे।
  2. २. एक बडे बाउल में बेसन, सूजी, आटा, नमक, हल्दी पाउडर, जीरा, तेल, नींबू का रस,मीठा सोडा, अदरक लहसुन और हरी मिर्च, करी पत्ता, हींग डाले।
  3. ३.इसमें कद्दूकस किया लौकी डाले।
  4. ४. सभी को अच्छी तरह मिला लें।( इसमें पानी नहीं डालना हैं।)
  5. ५.एक बड़े बर्तन में पानी डालकर गरम होने को रखें।
  6. ६.एक जाली वाली थाली मे चारों तरफ तेल लगा दे।
  7. ७.इसको गरम पानी के उपर रखें।
  8. ८.हाथ में थोड़ा सा तेल लगाकर मिक्सर को मुठिया जैसा बना कर जाली वाले थाली पर रखें।
  9. ९.इसे ढंक कर मध्यम आंच पर १०-१२ मिनट तक पकाएं।
  10. १०.एक चाकू की सहायता से चैक कर ले,यदि चाकू मुठिया मे डालने पर साफ साफ निकल जाये तब ये अच्छी तरह पक गया है।
  11. ११.मुठिया को प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दे।
  12. १२.ठंडा होने पर इन्हें १ इंच के टुकड़ों में काट लें।
  13. १३.पैन में तेल गरम करें।
  14. १४.उसमें राई जीरा डालें, जब राई जीरा चटकने लगे थब इसमें करी पत्ता डाले और सफेद तील डाले।
  15. १५.अब इसमें कटा हुआ मुठिया डाले और मध्यम आंच पर हल्का लाल होने तक सैलों फ्राई करें।
  16. १६.इसे प्लेट मे निकाल लें।
  17. १८.हरी चटनी के साथ दूधी( लौकी) मुठिया एंजॉय करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर