होम / रेसपीज़ / पीच मेल्बा

Photo of Peach Melba by Sanjula Thangkhiew at BetterButter
3984
42
4.5(0)
0

पीच मेल्बा

Jul-07-2015
Sanjula Thangkhiew
0 मिनट
तैयारी का समय
120 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • फ्रेंच
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 6 पके हुए पीचेस
  2. 1 वैनिला बीन
  3. 1 1/2 कप शक्कर
  4. 2 1/3 कप पानी
  5. 1 कप रास्पबेरी
  6. 2 टीस्पून नींबू का रस
  7. वैनिला आइस्क्रीम परोसने के लिए
  8. चेरी सजावट के लिए

निर्देश

  1. एक बर्तन में पानी को गर्म आंच पर 10 मिनट तक उबालें। उस उबलते हुए पानी में पीचेस 1-2 मिनट तक पकाएं जब तक उसके छिलके ढिले ना हो जाएं।
  2. पीचेस को ठंडे पानी में डालकर उसके छिलके उतार लें। उन्हें आधा-आधा काटें।
  3. अब एक बर्तन में 1 कप शक्कर और 2 कप पानी मिलाएं। वैनिला बीन को तोड़कर उसमें डाल दें और उबालें। इसे तब तक चलाएं जब तक शक्कर पूरी तरह से घुल ना जाए। कटे हुए पीचेस इस सिरप में डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
  4. पीचेस को उसी बर्तन में 1-2 घंटे तक ठंडा होने दें।
  5. रास्पबेरीस को एक प्रोसेसर में ब्लेंड करें और छन्नी से एक कटोरे में छान लें। इसमें 1/3 कप शक्कर और नींबू का रस मिलाएं। इस घोल को तब तक हिलाएं जब तक शक्कर पूरी तरह से घुल ना जाए।
  6. परोसने के लिए चित्र में दिखाए गए ग्लासेस लें और उसमें सबसे पहले पीचेस की एक परत बनाएं। उस पर वैनिला आइस्क्रीम की दूसरी परत बनाएं। फिर इन दोनों परतों को दोहराएं। फिर इस पर रास्पबेरी का सॉस डालें और चेरी की टॉपिंग लगाएं।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर