होम / रेसपीज़ / शाही काला चना मसाला वीथ अजवाइन पराठा

Photo of Shahi kala chana masala(black chickpea) with ajwain paratha by Shashwatee Swagatica at BetterButter
1601
11
0.0(0)
0

शाही काला चना मसाला वीथ अजवाइन पराठा

Jun-19-2018
Shashwatee Swagatica
480 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

शाही काला चना मसाला वीथ अजवाइन पराठा रेसपी के बारे में

काले चने में प्रोटीन्स और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं, इसमें फाइबर भी काफी मात्रा मे होता है.  अजवायन पराठा बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होता है। यह एक बहुत अलग और लजीज पराठा होता है जो सभी को पसंद आता है।  इससे आप अपने और अपने बच्चो के लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है.काला चना मसाला को, परांठे या फुल्का के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • पूर्व भारतीय
  • पैन फ्राई
  • भूनना
  • प्रेशर कुक
  • ब्लेंडिंग
  • उबलना
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. शाही काला चना मसाले के लिए सामग्री-
  2. काला चना 1 कप
  3. प्याज 2
  4. हरी मिर्च 2
  5. टमाटर 2
  6. अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
  7. जीरा 1 छोटी चम्मच
  8. हल्दी पाउडर 1/2चम्मच
  9. लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
  10. अमचूर पाउडर 1 चम्मच
  11. तेल 2 बड़ा चम्मच
  12. नमक स्वादानुसार
  13. मसाले के लिए सामग्री-
  14. इलायची 2
  15. लोंग 4
  16. दालचीनी 1"
  17. तेजपत्ता 1
  18. चक्र फूल 1
  19. साबुत काली मिर्च 7-8
  20. साबुत जीरा 1 चम्मच
  21. साबुत धनिया 1चम्मच
  22. सौंफ 1चम्मच
  23. अजवाइन पराठे के लिए सामग्री-
  24. आटा 2 कप
  25. अजवाइन दो चम्मच
  26. तेल 1 चम्मच
  27. तेल जरूरत के हिसाब से पराठा बनाने के लिए

निर्देश

  1. शाही काला चना मसाला बनाने की विधि-
  2. काले चने को रात भर भिगो ले और थोड़ा नमक मिलाकर कुकर में उबाल लें।
  3. मसाले के लिए लिखा गया सारी सामग्री को रोस्ट कर लें।
  4. थोड़ा ठंडा कर ले और एक पाउडर में पीस लें।
  5. प्याज और हरी मिर्च को अच्छे से पीस लें।
  6. टमाटर प्यूरी बनाकर रखें।
  7. एक पैन में तेल गर्म करें।
  8. तेल गर्म होने पर जीरा डालें।
  9. उसमें प्याज हरी मिर्च का पेस्ट डालें और भून लें।
  10. जब प्याज पक जाएं तो उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और भून लें।
  11. अब उस में टमाटर प्यूरी डालें।
  12. प्यान में तेल छोड़ने तक पकाएं।
  13. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, बनाया गया मसाला पाउडर डालें।
  14. थोड़ा पानी डालें और अच्छे से मिला लें।
  15. 2 मिनट पकाएं।
  16. अब उसमें काला चना डालें और मीला लें।
  17. जरूरत के हिसाब से पानी डालें।
  18. नमक स्वादानुसार डालें।
  19. ढककर ७-८ मिनट तक पकाएं।
  20. कटा हुआ हरा धनिया के पत्ते से गार्निश करें।
  21. अजवाइन पराठा बनाने की विधि-
  22. आटा, तेल, अजवाइन और थोड़ा पानी मिलाकर आटा गूंध लें.
  23. ढककर आधा घंटा रख ले।
  24. अब आटे की लोई ले उसे हथेली की मदद से गोल कर ले। 
  25. आप एक बड़ा रोटी बेल लें।
  26. थोड़ा तेल लगाएं और फोल्ड कर लें।
  27. फिर से तेल लगाएं और फोल्ड कर ले।
  28. एक परांठा बेल लें।
  29. तावा गर्म करें और परांठा को दोनों तरफ से थोड़ा थोड़ा तेल लगा कर सेक लें।
  30. इस तरह सारे पराठा बना ले।
  31. गरम गरम पराठे को काले चना मसाला और सलाद के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर