होम / रेसपीज़ / स्प्राउटस ओट्स लच्छा परांठा

Photo of Sprouts oats lachha paratha by Shashwatee Swagatica at BetterButter
920
4
0.0(0)
0

स्प्राउटस ओट्स लच्छा परांठा

Jun-21-2018
Shashwatee Swagatica
30 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

स्प्राउटस ओट्स लच्छा परांठा रेसपी के बारे में

ओट में कैल्शियम, जिंक, मैग्नीज, आयरन और विटामिन-बी व ई प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसकी कमाल बात तो यह है कि जो लोग डिसलिपिडेमिया और डायबिटीज से पीड़ित हैं वे भी ओट्स खा सकेत हैं और उनके लिए ओट्स काफी फायदेमंद भी होता है।  पौष्टिकता से भरपूर अंकुरित काले चने से परांठे चाहे स्टफ्ड करके बनाएं या आटे में मिक्स करके, स्वाद और सेहत दोनों ही बढ़ा देते है.  ओट्स और अंकुरित काले चने से ये पराठे काफी स्‍वादिष्‍ट होते हैं। यह एक पौष्टिक आहार है। तो चलिए जानें ओट्स और अंकुरित काले चने के लच्छा पराठे बनाने की विधि।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • टिफ़िन रेसिपीज़
  • भारतीय
  • पैन फ्राई
  • प्रेशर कुक
  • ब्लेंडिंग
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. आटा 1 कप
  2. ओट्स पाउडर - 1/4कप
  3. दही - 1 चम्मच
  4. नमक स्वादानुसार
  5. तेल - जरुरत के अनुसार
  6. स्टफिंग के लिए सामग्री-
  7. अंकुरित काला चना 1/2कप
  8. उबला हुआ और मसला हुआ आलू 1/2 कप
  9. प्याज़ 1बारीक कटा हुआ
  10. हरी मिर्च 2 बारीक कटा हुआ
  11. गरम मसाला पाउडर 1 चम्मच
  12. अमचूर पाउडर 1 चम्मच
  13. लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
  14. बारीक कटा हुआ हरा धनिया के पत्ते 2 चम्मच
  15. नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. ओट्स को रोस्ट करके पीस लें।
  2. आटा, ओट्स पाउडर, दही, 1 चम्मच तेल, नमक और पानी मिलाकर आटा गूंध लें।
  3. 15 मिनट ढक कर रखे।
  4. स्टफिंग तैयार करने की विधि-
  5. अंकुरित काले चने को कुकर में उबाल लें।
  6. उबले हुए काले चने को मिक्सी में पीस लें।
  7. एक कटोरी ले, उसमें काले चने का पेस्ट, उबले हुए आलू और स्टफिंग के लिए लिखा गया सारे सामग्री लें और मिला लें।
  8. पराठा बनाने की बीधी -
  9. अब गूंथा हुआ आटा ले और उसे थोडा तेल लगाकर फिर से गूंथ लें।
  10. दो हिस्सों में बांट लें।
  11. एक हिस्सा लें और बेलन की सहायता से एक बड़ा रोटी बेल लें।
  12. उपर से थोड़ा तेल लगा लें।
  13. अब स्टाफिंग को इस रोटी के ऊपर अच्छे से फैला लें।
  14. एक साइड से इसको धीरे-धीरे रोल कर ले।
  15. रोल को चाकू की सहायता से समान हिस्सों में काट ले।
  16. एक हिस्सा लें, उसको दबाकर चपटा कर लें।
  17. उसमें थोड़ा आटा छीडकें और छोटे-छोटे पराठा बेल लें।
  18. गर्म तवा में पराठे को थोड़ा-थोड़ा तेल लगाकर भूरा रंग होने तक सेक लें।
  19. पराठा तैयार है इसे आप गरम-गरम सर्व करें या फिर लंच बॉक्स में पैक करें।
  20. इसे आप दही, आचार ओर सलाद के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर