होम / रेसपीज़ / इंस्टेंट रवा पनियारम

Photo of Instant rawa paniyaram by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
1297
4
0.0(0)
0

इंस्टेंट रवा पनियारम

Jun-21-2018
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

इंस्टेंट रवा पनियारम रेसपी के बारे में

हेल्थी व टेस्टी

रेसपी टैग

  • शिशु रेसिपीज़
  • वेज
  • सामान्य
  • दक्षिण भारतीय
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. १ १/२ कप रवा
  2. २ टमाटर बारीक कटे
  3. १ प्याज़ बारीक कटी
  4. १/२ कप धनिया बारीक कटी
  5. १ चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
  6. १ चम्मच बारीक कटा करीपत्ता
  7. १/२ कप दही
  8. १/२ चम्मच नींबू रस
  9. नमक स्वादानुसार
  10. १ टीस्पून मीठा सोडा
  11. पानी आवश्यकतानुसार
  12. छोंक लगाने की सामग्री
  13. २ चम्मच तेल
  14. १ टीस्पून राई
  15. १ टीस्पून जीरा
  16. ४ से ५ करीपत्ता
  17. १/२ चम्मच हल्दी पाउडर
  18. १/२ टीस्पून हींग
  19. अन्य सामग्री
  20. तेल पनियारम सेकने के लिए

निर्देश

  1. सर्व प्रथम बड़े बाउल में रवा डाले।
  2. दही व आवश्य्कतानुसार पानी डाल कर अच्छा सा मिश्रण बना ले।(डोसे के बेटर से हल्का सा पतला रखे)
  3. अब सोडे को किनारे रख कर बाकी सारी सामग्री मिला ले।
  4. अंत मे सोडा डाल कर हल्का सा मिला ले।
  5. छोंक लगाने के लिए छोटी कड़ाई में तेल गरम करे।
  6. राई, जीरा,करीपत्ता, हींग व हल्दी डाले।
  7. छोंक को हल्का ठंडा होने दे।
  8. अब बेटर में मिला दे।
  9. बेटर को १/२ घण्टे तक किनारे रख दे।
  10. १/२ घण्टे बाद पनियारम पेन को गेस पे गर्म करने रखे।
  11. पेन में हल्का हल्का तेल डालें।
  12. अब एक एक चम्मच बेटर डाल कर ढक्कन लगा दे।
  13. चेक कर के पनियारम को दूसरी साइड से पलट ले।
  14. ढक्कन लगा कर सुनहरा रंग आने तक सेक ले।
  15. सारे पनियारम इसी प्रकार तैयार कर ले।
  16. पनियारम टिफ़िन के लिए तैयार है।
  17. चटनी,दही,सॉस के साथ सर्व करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर