होम / रेसपीज़ / पालक और लहसुन की सब्जी

Photo of Palak aur lahsun ki sabji by Nitu Singh at BetterButter
1430
0
0.0(0)
0

पालक और लहसुन की सब्जी

Jun-28-2018
Nitu Singh
20 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पालक और लहसुन की सब्जी रेसपी के बारे में

ये सब्जी आयरन से भरपूर है।खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती हैं।इसे दाल, चावल, रोटी या पराठों के साथ खाये।

रेसपी टैग

  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. ४०० ग्राम पालक
  2. १२-१५ लहसुन बारीक कटा
  3. २ हरी मिर्च बारीक कटा
  4. १ टमाटर बारीक कटा
  5. १/२ प्याज बारीक कटा
  6. १ इंच अदरक का टुकड़ा बारीक कटा
  7. १/२ छोटा चम्मच जीरा
  8. १ चुटकी हींग
  9. १/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  10. १ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  11. १ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  12. २ छोटे चम्मच तेल
  13. १ बड़ा चम्मच घी
  14. १ छोटा चम्मच कसुरी मेथी
  15. १ बड़ा चम्मच क्रीम
  16. नमक स्वादानुसार
  17. तड़का के लिए
  18. १ बडा़ चम्मच घी
  19. १०-१२ लहसुन बारीक कटा
  20. ५ कप पानी

निर्देश

  1. बड़े बर्तन में ४ कप पानी गरम करें, उसमें १/२ छोटा चम्मच नमक डाले।
  2. गरम पानी मे पालक के पत्ते धोकर डाले,और इन्हें १ मिनट तक उबाले।
  3. पत्तों को गरम पानी से निकाल कर ठंडा पानी में डाले।
  4. पालक के पत्तों को मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना ले।
  5. कढाई मे २ चम्मच तेल और १ चम्मच घी डाले।
  6. घी तेल गरम होने पर १/२ चम्मच जीरा और १ चुटकी हींग डाले।
  7. हींग जीरा चटकने पर १२-१५ बारीक कटा लहसुन डाले।
  8. १ इंच बारीक कटा अदरक डालकर १/२ मिनट तक भूने।
  9. अदरक लहसुन भूनने पर १/२ बारीक कटा प्याज डाले।और इन्हें शाफ्ट होने तक भूने।
  10. २ बारीक कटी हरी मिर्च,१ बारीक कटा टमाटर डाले।
  11. स्वादानुसार नमक,१/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डाले।
  12. १ छोटा चम्मच धनिया पाउडर डालकर टमाटर, प्याज गलने तक भूने।
  13. प्याज, टमाटर भूनने पर पालक का पेस्ट डाले।
  14. इन्हें मध्यम आंच पर २ मिनट तक भूने।
  15. १ कप पानी डालकर चला ले।
  16. १ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर डालकर ढ़क दे मध्यम से कम आंच पर ८ मिनट के लिए।
  17. १ छोटा चम्मच कसूरी मेथी डालकर १ मिनट तक भूने।
  18. १ बडा़ चम्मच क्रीम डाले ः
  19. इन्हें २ मिनट तक भून लें।
  20. तड़का पैन मे १ चम्मच घी डाले।
  21. घी गरम होने पर १०-१२ बारीक कटा लहसुन डाले।
  22. लहसुन लाल होने तक भूनें।
  23. पालक की सब्जी को बाउल में निकाल लें।
  24. सब्जी पर उपर से फ्राई किया लहसुन डाले।
  25. तैयार है पालक लहसुन की सब्जी।इसे चावल ,दाल,और रोटी के साथ एंजॉय करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर