होम / रेसपीज़ / करेले के मुठिया

Photo of Karele Ke Muthiyaa by Neelam Barot at BetterButter
497
0
0.0(0)
0

करेले के मुठिया

Jun-28-2018
Neelam Barot
15 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

करेले के मुठिया रेसपी के बारे में

करेले के छिलकों से बने स्वादिष्ट और पौष्टिक मुठिया।

रेसपी टैग

  • स्नैक्स
  • मुख्य डिश
  • नाश्ता और ब्रंच

सामग्री सर्विंग: 4

  1. करेले के छिलके 1 कटोरी
  2. गेहूँ का आटा 1 कटोरी
  3. पीली मक्के का आटा 1 कटोरी
  4. चने का आटा 1 कटोरी
  5. नमक स्वाद के अनुसार
  6. गुड़ 2 बड़े चम्मच
  7. अजवाई 1/2 छोटी चम्मच
  8. दही 2 कप
  9. हरी मिर्च और लहसुन दरदरा पिसा हुआ 1 बड़ी चम्मच
  10. हल्दी पाउडर 1/2 छोटी चम्मच
  11. लाल मिर्च पाउडर 1 बड़ी चम्मच
  12. तेल 2+2 बड़ी चम्मच
  13. धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच
  14. तिल 1 बड़ा चम्मच
  15. राई 1/4 छोटी चम्मच
  16. हींग 1/4 छोटी चम्मच
  17. साबुत लाल मिर्च 2

निर्देश

  1. एक कटोरी करेले के छिलके ले।
  2. अब इसे छोटा छोटा काट ले।
  3. 1/4 छोटी चम्मच नमक डालें।
  4. अब अच्छेसे मिला ले।
  5. करेले की छिल को अच्छेसे निचोड़ के पानी निकाल ले।
  6. एक परत में गेहूँ, मक्के और चनेका दरदरा आटा 1 -1 कटोरी ले ।
  7. 1/2 छोटी चम्मच हल्दी, 1 बड़ी चम्मच लाल मिर्च पावडर और नमक डालें।
  8. 1/2 छोटी चम्मच अजवाइन और करेले के छिलके डाले।
  9. 2 बड़े चम्मच तेल और 1 बड़ी चम्मच हरी मिर्च और लहसुन कूटा हुवा डालें।
  10. अब थोड़ा दही डाले करीब 1 कप जितना।
  11. 2 बड़े चम्मच गुड़ डाले।
  12. 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती डाले।
  13. अब अच्छेसे मिक्स करें।
  14. बाकी का 1 कप दही डाले ओर आटा लगाए।
  15. आटे पे हल्का सा तेल लगा ले।
  16. अब उसके छोटे छोटे गोले बनाले।
  17. सारे मुठिया बॉल्स बनाले।
  18. अब गर्म किए हुए पतीले में मुठिया बॉल्स रखे।
  19. अब इसे10 मिनिट के लिए पकाए।
  20. मुठिया अब तैयार है।
  21. कड़ाई में 2 बड़ी चम्मच तेल को गर्म करें।
  22. 1/4 छोटी चम्मच राई , 2 साबुत लाल मिर्च डालें।
  23. 1/4 छोटी चम्मच हींग और 1 बड़ी चम्मच तिल डाले।
  24. अब मुठिया डालकर 5 से 7 मिनिट पकाए।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर