Photo of Mattha kakera by Shashwatee Swagatica at BetterButter
573
8
0.0(1)
0

Mattha kakera

Jul-06-2018
Shashwatee Swagatica
20 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • उड़ीसा
  • उबलना
  • तलना
  • स्नैक्स

सामग्री सर्विंग: 2

  1. आटा 1 कप
  2. सूजी 1/3 कप
  3. घी 2 चम्मच
  4. तेजपत्ता 2
  5. इलायची पाउडर 1 चम्मच कुटी हुई
  6. काली मिर्च पाउडर 1 चम्मच कुटी हुई
  7. सौंफ 2 चम्मच
  8. कसा हुआ अदरक 1 चम्मच
  9. गुड़ 1/2 कप और स्वादानुसार
  10. नमक 1/4 चम्मच
  11. कसा हुआ नारियल 1/2 कप
  12. घी/ तेल तलने के लिए

निर्देश

  1. कड़ाई में 2 कप पानी गर्म करें।
  2. उसमें घी और गुड़ डालकर मिलाएं।
  3. गुड को अच्छे से पिघलने दे।
  4. इसमें सौंफ, तेजपत्ता, कुटीहुई काली मिर्च, कुटी हुई इलायची पाउडर, कसा हुआ अदरक, नमक डालें।
  5. दो-तीन मिनट तक पकाएं।
  6. एक कटोरी में आटा और सूजी ले और अच्छे से मिला लें।
  7. इस आटा और सूजी का मिश्रण को कड़ाई में धीरे-धीरे करके डालें।
  8. लगातार चलाते रहें जब तक ये गाढ़ा ना हो जाए।
  9. अब इसमें कसा हुआ नारियल डालें और मिला लें।
  10. गेस बन्द करें और ढककर 10 मिनट तक रख लें।
  11. इसे एक प्लेट में निकाल ले।
  12. हाथों में घी लगाकर इसको नरम होनेतक गूंथ ले। ये सब से जरुरी है।
  13. तेजपत्ता को निकाल दे।
  14. इस आटे से एक बड़ा रोटी बेल लें और कुकी कटर या ग्लास के सहायता से इसको कट करें।
  15. इसी तरह सारे पीठा बना ले।
  16. आप चाहें तो छोटे-छोटे लोई लेकर हाथों से चिपटा कर के आकार दे सकते हैं। ज्यादा मोटा या पतला ना करें।
  17. कढ़ाई में घी या तेल गर्म करें तलने के लिए।
  18. मध्यम आंच पर दोनों तरफ सुनहरा होने तक तल लें।
  19. मठा काकेरा तैयार है। इसे आप त्योहारों में प्रसाद के रूप में भोग लगाएं।
  20. ठंडा होने पर एयर टाइट कंटेनर में रख लें। गरम या थंडा जैसे चाहे परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Amita Roy
Aug-03-2018
Amita Roy   Aug-03-2018

Prasad ke liye bahut achha hi.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर