होम / रेसपीज़ / मिस्सी रोटी/बेसन की रोटी

Photo of Missi roti/besan ki roti by Shaheda T. A. at BetterButter
2963
1
0.0(0)
0

मिस्सी रोटी/बेसन की रोटी

Jul-06-2018
Shaheda T. A.
8 मिनट
तैयारी का समय
12 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मिस्सी रोटी/बेसन की रोटी रेसपी के बारे में

यह एक बहुत ही हेल्थी और न्यूट्रिशन से भरपूर होती है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • उत्तर भारतीय
  • सौटे
  • बेसिक रेसिपी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. गेंहू का आटा 200 ग्राम
  2. बेसन 100 ग्राम
  3. प्याज़ 1 बारीक कटा हुआ
  4. धनिया 1/4 कप बारीक कटा हुआ
  5. हल्दी 1/4 छोटी चम्मच
  6. नमक स्वाद अनुसार
  7. हरी मिर्च 3 बारीक करी हुई
  8. तेल 1 बड़ा चम्मच
  9. मक्खन

निर्देश

  1. सबसे पहले एक बाउल में आटा, बेसन, प्याज, हरा धनिया और मसाले डाल कर मिला लीजिये।
  2. अब इसमें तेल डाल कर इसे अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये।
  3. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूँध लीजिये। इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दीजिये।
  4. अब इसमे से 6 लोई बना लीजिए।
  5. फिर डेढ़ इंच तक कि रोटी बेल लीजिए।
  6. गर्म तवे पर इसे धीमी धीमी आंच पर सेंकिए।
  7. अब मक्खन लगा कर हल्का सा और सेक लीजिए।
  8. इसे दाल, चटनी और अचार के साथ गरमागर्म सर्व कीजिये।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर