होम / रेसपीज़ / मैंगो केक

Photo of Mango cake by Chandu Pugalia at BetterButter
817
5
0.0(0)
0

मैंगो केक

Jul-06-2018
Chandu Pugalia
15 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मैंगो केक रेसपी के बारे में

आम के मौसम में आम का ये केक और भी स्वादिष्ट लगता हैं , क्योंकि आम अपने पूरे शबाब मे आते हैं और मौसमी फल हो या सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • बेकिंग
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 8

  1. डेढ़ कप मैदा
  2. 150 ग्राम चीनी
  3. तीन अंडे की सफेदी+1अंडे की सफेदी
  4. 3 एग योक
  5. चौथाई चम्मच नमक
  6. एक चम्मच बेकिंग पाउडर
  7. चौथाई चम्मच क्रीम ऑफ टारटर
  8. एक चम्मच वनीला एसेंस
  9. चौथाई कप तेल
  10. आधा कप दूध
  11. 4 कप व्हिप्ड क्रीम
  12. एक आम
  13. पीला रंग
  14. सिल्वर बेल्स
  15. पुदीने के पत्ते सजावट के लिए

निर्देश

  1. एक बाउल में मैदा लेंगे
  2. बेकिंग पाउडर मिलाएंगे
  3. चीनी मिलाकर मिक्स करेंगे
  4. बीच में वैल बनाकर अंडे के योग डालेंगे
  5. और तेल भी डालेंगे
  6. वनीला एसेंस डालकर सब को मिक्स करेंगे
  7. एक सूखे बाउल में अंडे की सफेदी लेंगे
  8. और उसको बीट करेंगे
  9. थोड़ी थोड़ी चीनी मिलाते हुए बीट करते रहेंगे
  10. क्रीम ऑफ टारटर मिला देंगे
  11. मैदा मिक्स को भी बीट करेंगे
  12. एग वााइट को मैदा मिक्स में फोल्ड कर लेंगे
  13. केक मोल्ड को ग्रीस करके बैटर को उसमें डालेंगे
  14. 180 डिग्री पर 35 मिनट बेक करेंगे
  15. मेरा केक तैयार है
  16. ठंडा होने देंगे
  17. व्हिप्ड क्रीम से इस पर क्रम कोटिंग करेंगे
  18. थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखेंगे
  19. क्रीम को दो भागों में बांट देंगे
  20. एक भाग में पीला रंग मिलाएंगे
  21. एक आाम को छीलकर उसमें से स्कूप निकालेंगे
  22. व्हिप क्रीम को पाइपिंग बैग में भर लेंगे
  23. मनचाही डिजाइन से सजा लेंगे
  24. बीच में आम के स्कूप रख देंगे
  25. सिल्वर बॉल्स लगा देंगे
  26. पुदीने से सजाकर सर्व करेंगे

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर