होम / रेसपीज़ / Royal Daisy Cookies

Photo of Royal Daisy Cookies by Nishha Arora at BetterButter
599
8
5.0(1)
0

Royal Daisy Cookies

Jul-08-2018
Nishha Arora
75 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • किट्टी पार्टीज
  • तलना
  • स्नैक्स

सामग्री सर्विंग: 4

  1. दो कप मैदा
  2. 1/4 कप मक्खन
  3. 1 अंडा
  4. 1 छोटा चम्मच एक्टिव ड्राइड यीस्ट
  5. 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  6. एक बड़ा चम्मच चीनी
  7. 1/2 छोटा चम्मच सफेद सिरका
  8. 15-20 बादाम की गिरी बिना छिलके की
  9. तलने के लिए रिफाइंड आयल
  10. आधा कप गुनगुना पानी
  11. कुकीज़ बनाने के लिए साँचें
  12. चाशनी बनाने के लिए सामग्री:
  13. दो कप चीनी
  14. एक कप पानी
  15. 1 बड़ा चम्मच इलायची पाउडर
  16. आधा कप गर्म पानी

निर्देश

  1. सबसे पहले एक कटोरे में डाले गुनगुना पानी और उसमें मिलाएं एक्टिव ड्राई यीस्ट और चीनी और उसे 5 से 10 मिनट अलग पड़े रहने दें जब तक उसमें ऊपर बुलबुले ना दिखने लगे।
  2. एक दूसरे कटोरे में डाले मैदा और उसमें मिलाएं अंडे का पीला भाग, मक्खन, बेकिंग पाउडर, सिरका और इन्हें अच्छे से मिला ले।
  3. अब हम इसमें मिलाएंगे अलग रखा हुआ यीस्ट वाला पानी और एक अच्छा सा मुलायम आटा लगा लेंगे। हमे आटे को 5 से 10 मिनट तक अच्छे से गूंना है जिस से बिल्कुल मुलायम आटा तैयार हो जाये।
  4. अब आटे को ढककर एक घंटे के लिए रख देंगे।
  5. गरम पानी में मिलाये इलायची पाउडर और उसे ढक कर 5 मिनट के लिए रख देंगे।
  6. चाशनी बनाने के लिए तेज आंच पर एक पैन में डालिए दो कप चीनी और एक कप पानी।
  7. जब चीनी अच्छे से घुल जाए तो उसे 4 मिनट तक और उबलने दे।
  8. जिस पानी में हमने इलायची पाउडर को भिगोया था हम उसे छान लेंगे और एक गिलास में निकाल लेंगे।
  9. उबलती हुई चीनी में हम इस पानी को मिलाएंगे और इसे 1 मिनट के लिए और उबाल लेंगे।
  10. हमारी चाशनी तैयार है, हम इसे एक कटोरे में निकाल लेंगे , और साइड में ढक कर रख देंगे।
  11. आधे घंटे बाद हम अपने आटे को निकालेंग, आटा फूल गया है, अब हम उसे दो हिस्सों में बांट लेंगे।
  12. एक हिस्से को हम कपड़े से ढक कर रख देंगे और दूसरे हिस्से से हम बेल लेंगे एक बड़ी सी पतली रोटी।
  13. अब हम सांचो की सहायता से अलग अलग साइज के फूल काटकर अलग रख लेंगे।
  14. आप जितने भी फूल कांटे उन्हें कपड़े से ढक कर रखें नहीं तो वह सूख जाएंगे।
  15. फूल बनाने के लिए सबसे पहले हम लेंगे सबसे बड़ा फूल उस पर ब्रश से हम लगाएंगे अंडे का सफेद हिस्सा फिर उस पर दोबारा लगाएंगे सबसे बड़ा फूल और हल्के हाथ से उसे चिपकाए। इसी तरह चिपकते हुए अब उस पर रखे उस से छोटा फूल उसके बाद सबसे छोटा फूल।
  16. सबसे ऊपर हम लगाए बादाम की एक गिरी और उसे हल्के हाथ से दबा दे।
  17. इस प्रकार हम दूसरी रोटी से भी सभी फूल तैयार कर लेंगे और उनको ढक कर रखेगे।
  18. कड़ाई में तेल गरम करे।
  19. जब तेल गरम हो जाए तो हम आंच को एकदम धीरे कर देंगे और फूलों को तलेंगे। हमे फूलों को 3 से 4 मिनट तक धीमी आंच पर तलेंगे जिस से वह अन्दर से अच्छे से पक जाए और कच्चे न रहे।
  20. अब उन्हें हल्के हाथ से पलट ले और मध्यम आंच पर गोल्डन होने तक तले।
  21. अब हम इन्हें टिश्यू पेपर पर निकल लेंगे और फिर गर्म गर्म ही चाशनी में डाल देंगे।
  22. हमे इन फूलों को सिर्फ 3 से 4 सेकंड के लिए ही चाशनी में डालना है नही तोह यह करारे नही रहेंगे।
  23. फूलों को चासनी से निकाल कर सुंदर सी प्लेट पर रख कर परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Pratibha Singh
Jul-08-2018
Pratibha Singh   Jul-08-2018

Mindblowing.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर