होम / रेसपीज़ / रवा नमकीन केक

Photo of Savoury rawa cake by Parul Jain at BetterButter
502
5
0.0(0)
0

रवा नमकीन केक

Jul-08-2018
Parul Jain
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रवा नमकीन केक रेसपी के बारे में

ये सूजी व चावल के आटे से बना नमकीन केक है। नाश्ते में चाय काफी के साथ परोंसे सब आपके फैन बन जाएगें।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • शैलो फ्राई
  • उबलना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हाई फाइबर

सामग्री सर्विंग: 8

  1. सूजी - १/२ कप
  2. पानी - १, १/२ कप
  3. चावल का आटा - २ बड़े चम्मच
  4. उबला आलू - १
  5. नमक - स्वादानुसार
  6. लाल मिर्च पाउडर - १/४ चम्मच
  7. हल्दी पाउडर - १/४ चम्मच
  8. चाट मसाला - १ चम्मच
  9. चिली फ्लेक्स - १ चम्मच
  10. अदरक लहसुन का पेस्ट - १ चम्मच ( ऐच्छिक)
  11. बारीक कटी हरी मिर्च - २
  12. बारीक कटा हरा धनिया - ४ चम्मच
  13. मिश्रण में डालने के लिए तेल - १ चम्मच
  14. शैलो फ्राइ करने के लिए तेल

निर्देश

  1. सर्वप्रथम कड़ाई में १/२ कप सूजी लें।
  2. अब इसमें नमक व १ ,१/२ कप पानी मिलाएं।
  3. अब इसे पकने के लिए रख दें। लगातार चलाते रहे।
  4. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे और इकठ्ठा होकर कढ़ाई छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें।
  5. अब इसमें १ चम्मच तेल डाले।
  6. उबले आलू को कस लें और इसमें मिलाएं। अदरक लहसुन का पेस्ट भी मिला दें।
  7. लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर मिलाएं।
  8. चावल का आटा डालें।
  9. बारीक कटी हरी मिर्च ,हरा धनिया व चाट मसाला डालें।
  10. अब इसको अच्छे से मिक्स करें लें। एक टिन में तेल चुपड़ लें और सैलोफिन शीट बिछाएं। अब मिश्रण को इस टिन में पलट दें और अच्छे से हाथ से दबाकर सैट करे।
  11. अब इस टिन को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखे। ताकि ये सैट हो जाये।
  12. जब अच्छे से सैट हो जाये तो फ्रिज से निकाल लें। और टिन से निकाल लें।
  13. अब इसके चाकोर या इच्छानुसार टुकड़े काट लें।
  14. अब पैन में तेल डालकर गरम करें और मध्यम आंच पर इन टुकड़ों को शैलो फ्राइ कर लें।
  15. एक तरफ से सिक जाने पर पलट दें और दूसरी तरफ से भी क्रिस्पी फ्राई कर लें।
  16. शैलो फ्राइ करने के बाद चिली फ्लेक्स व हरा धनिया डालकर हरी चटनी व टॉमेटो सॉस के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर