होम / रेसपीज़ / मूली की कचौरी

Photo of Muli ki kachauri by Parul Jain at BetterButter
1630
4
0.0(0)
0

मूली की कचौरी

Jul-08-2018
Parul Jain
5 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मूली की कचौरी रेसपी के बारे में

कचौरियां तो आपने कइ तरह की खायी होगी। लेकिन ये एक अनोखी तरह की कचौरी है। खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे आप सफर में भी ले जा सकते है। क्योकि ये बिना फ्रिज के भी ४ से ५ दिन तक खराब नही होती। दही या अचार के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • भारतीय
  • उबलना
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. मूली कसी हुई - १ कप
  2. चावल का आटा - १ कप
  3. पानी - २ कप
  4. नमक स्वादानुसार
  5. लाल मिर्च पाउडर - १/४ चम्मच
  6. अजवाइन - १/२ चम्मच
  7. हींग - १ चुटकी
  8. बारीक कटा हरा धनिया - ४ चम्मच
  9. तलने के लिए तेल

निर्देश

  1. सर्वप्रथम मूली कस लें।
  2. कड़ाई में कसी मूली डालें।
  3. अब इसमें २ कप पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
  4. ५ मिनट में मूली नरम हो जाएगी । इसके बाद इसमें नमक लाल मिर्च पाउडर व अजवाइन मिलाएं।
  5. अब इसमें धीरे धीरे करके चावल का आटा मिलाते जाये तो लगातार चलाते जाए।
  6. जब सारा आटा मिल जाए और गुथें आटे जैसा बन जाए तो गैस बंद कर दें और इसमें बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं।
  7. अब थोडा सा ही ठंडा होते ही इसे हाथ से मलकर इकठ्ठा कर लें।
  8. अब इसकी बड़ी व थोड़ी मोटी रोटी बेल लें।
  9. अब बिस्किट कटर से इसकी गोल गोल कचौड़ी काट लें।
  10. इसमें लगभग १० से १२ कचौडियां बन जाएगी।
  11. अब कढ़ाई में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर कचौडियां तल लें।
  12. तलकर एक प्लेट में निकाल लें।
  13. गरम गरम परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर