होम / रेसपीज़ / स्वास्तिक मठरी।

Photo of Swastik Mathari. by Neelima Rani at BetterButter
1154
2
0.0(0)
0

स्वास्तिक मठरी।

Jul-08-2018
Neelima Rani
30 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

स्वास्तिक मठरी। रेसपी के बारे में

अपने डिजाइन के कारण ये बहुत सुंदर लगती हैं , कुरकुरी भी बहुत बनी हैं।

रेसपी टैग

  • होली
  • सामान्य
  • उत्तर भारतीय
  • तलना
  • स्नैक्स

सामग्री सर्विंग: 4

  1. मैदा - १ कप
  2. मोयन के लिए तेल - १/४ कप
  3. नमक - स्वादानुसार
  4. अजवाइन - १ चम्मच
  5. काली मिर्च - जरूरत अनुसार
  6. तेल - तलने के लिए

निर्देश

  1. मैदा मे नमक, अजवाइन और मोयन का तेल डाल कर अच्छे से मिलाये।
  2. पानी की सहायता से सख्त आटा गूंथ लें , १० मिनट ढककर रखें।
  3. फिर आटे से पेड़ा लेकर बड़ी सी रोटी बेले।
  4. रोटी को छोटे छोटे चोकौर टुकड़ो मे काटे।
  5. प्रत्येक टुकड़े को चारों कोनों से तिरछा काटे।
  6. प्रत्येक कोने को उठाकर पानी की सहायता से बीच में चिपकाते जाए।
  7. फिर बीच मे काली मिर्च लगायें, स्वास्तिक की शेप आ जायेगी।
  8. इसी तरह सारी मठरियां बना ले।
  9. फिर धीमी आंच पर इन मठरियों को कुरकुरी होने तक तले।
  10. ठंडा करके हवा बंद डिब्बे में भर कर रखें।
  11. जब चाहें, इनका मजा ले।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर