Photo of Samosa roll by Vineeta Ezra at BetterButter
1100
3
0.0(1)
0

Samosa roll

Jul-13-2018
Vineeta Ezra
20 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • तलना
  • स्नैक्स

सामग्री सर्विंग: 3

  1. बाहरी परत के लिए-
  2. मैदा - 1 कप
  3. सूजी - 2 बड़े चम्मच
  4. अजवाइन - 1/4 चम्मच
  5. चीनी - 1/2 छोटा चम्मच
  6. तेल - 2 बड़े चम्मच
  7. भरावन के लिए-
  8. आलू उबले हुए - 4 बड़े
  9. अदरक - 1/2 छोटा चम्मच कद्दूकस करी हुई
  10. हरी मिर्च बारीक कटी हुई - 1/2 छोटा चम्मच
  11. जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
  12. हल्दी - 1/4 छोटा चम्मच
  13. लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  14. खड़ा धनिया - 1 छोटा चम्मच भूनकर और फोड़ा हुआ
  15. आमचूर पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  16. नमक - स्वादानुसार
  17. घोल के लिए-
  18. मैदा - 2 छोटे चम्मच
  19. पानी - 1/4 कप
  20. तेल - तलने के लिए

निर्देश

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में बाहरी परत के लिए दी हुई सभी सामग्रियों को एक साथ डालकर अच्छे से मिला लेंगे।
  2. पानी की सहायता से इन सब को गूँथकर एक चिकना और सख्त आटा लगा लेंगे।
  3. अब इसे ढक कर 20 मिनट के लिए अलग रख देंगे।
  4. अब एक बर्तन में आलू को कद्दूकस कर लेंगे।
  5. अब इसमें भरावन के लिए दी हुई सभी सामग्रियों को डालकर अच्छे से मिला लेंगे।
  6. अब आटे और भरावन दोनों को दो हिस्सों में बांट लेंगे।
  7. अब एक हिस्से आटे को लेकर उसकी लोई बना लेंगे।
  8. इस लोई की एक बड़ी सी और पतली रोटी बेल लेंगे।
  9. अब इस पर एक हिस्सा भरावन का मिश्रण अच्छे से फैला लेंगे ।
  10. आप इस रोटी को एक तरफ से मोड़ते हुए दूसरी तरफ तक एक रोल तैयार कर लेंगे।
  11. आप दूसरे आटे की लोई और भरावन को भी इसी प्रकार से तैयार कर लेंगे।
  12. अब इसको एक एक अंगुल की दूरी पर काट लेंगे और हथेली पर रखकर थोड़ा दबा देंगे।
  13. एक छोटी कटोरी में मैदा और पानी का घोल तैयार करेंगे।
  14. अब एक कड़ाई में तेल गरम करेंगे।
  15. आप सभी समोसा रोल को घोल में डुबाते हुए तेल में तलने के लिए डालेंगे।
  16. इनको अच्छा सुनहरा होने तक तलेंगे।
  17. अब इनको एक पेपर लगी प्लेट पर निकाल लेंगे , आपके स्वादिष्ट समोसा रोल तैयार हैं।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
jyoti dubey
Jul-13-2018
jyoti dubey   Jul-13-2018

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर