होम / रेसपीज़ / बिना बेक किया अनार मूस टार्ट

Photo of No bake pomegranate mousse tart by Flours Frostings at BetterButter
1924
51
5.0(0)
0

बिना बेक किया अनार मूस टार्ट

Jun-01-2016
Flours Frostings
30 मिनट
तैयारी का समय
0 मिनट
खाना बनाने का समय
12 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • आसान
  • डिनर पार्टी
  • ऑस्ट्रेलियाई
  • ठंडा करना
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 12

  1. बेस के लिए: 100 ग्राम या आधा कप डायजेस्टिव बिस्किट तोड़ा हुआ
  2. 50 ग्राम या करीब 1/4 कप नमकरहित बटर
  3. मूस फिलिंग के लिए: 2-3 अनार (1.5 कप ज्यूस के लिए पर्याप्त है)
  4. 100 ग्राम या आधा कप चीनी
  5. 10 ग्राम या 1 बड़ा चम्मच जेलटिन
  6. 3 बड़ा चम्मच ठंडा पानी
  7. 1 छोटा चम्मच नींबू रस
  8. 1 कप हैवी या विपिंग क्रीम

निर्देश

  1. 8-9 इंच के राउंड केक पैन पर प्लास्टिक रैप लगा लें, इस तरह लगाएं के ये बाहर तक लटकते रहें। इसकी जगह आप स्प्रिंगफोर्म पैन या मूस रिंग भी ले सकते हैं।
  2. बेस बनाने के लिए बटर पिघलाएं और उसमें बिस्किट के टुकड़े डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और केक पैन में नीचे दबा दें।
  3. इसे आधे घंटे तक या तैयार होने तक फ्रीज में जमाएं।
  4. एक कटोरे में ठंडे पानी में जेलटिन छिड़कें और एक बगल रख दें।
  5. एक मिक्सर में अनारदानों को पीस लें।
  6. फिर इसे छननी से एक पैन में छानकर उसमें चीनी मिलाएं। इसे धीमी आंच पर बुलबुले आने तक गर्म करें।
  7. फिर आंच पर से उतारें और नींबू रस और जेलटिन मिश्रण मिला दें। इसे जेलटिन ग्रैन्युल्स घुल जाने तक चलाएं। अगर चाहें तो इसे फिर से छान सकते हैं। फिर इसे रूम तापमान पर आ जाने दें। अगर जेली बनने लगे तो बीच-बीच में फेंटते रहें।
  8. फिर क्रीम को नर्म पीक्स आने तक फेंटें।
  9. क्रीम को अनार के मिश्रण में मिलाएं और मुलायम होने तक फेंटें।
  10. केक के जमे बेस पर इस मिश्रण को डालें। फिर 6 घंटे या रातभर जमने दें। जब ये परोसने के लिए तैयार हो तो प्लास्टिक रैप को उठाएं और परोसने वाले प्लेट पर सीधे रख दें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर