Photo of Thai balls by Anjali Kataria at BetterButter
809
5
0.0(1)
0

Thai balls

Jul-31-2018
Anjali Kataria
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • थाई
  • तलना
  • स्टार्टर

सामग्री सर्विंग: 4

  1. A) कलरफुल थाई बॉल्स के लिए
  2. १ कप कसा हुआ चीज
  3. २ उबालकर कसा हुआ आलू
  4. १ कप बारीक कटे हुए कैप्सिकम (लाल, हरे, पीले)
  5. १/२ कप उबले हुए मक्कई के दाने
  6. १/२ कप बारीक कटा हुआ गाजर
  7. ५-६ बारीक कटे हुए फ्रेश बेसिल के पत्ते
  8. एक बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई पार्सेली की पत्तियां
  9. २ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
  10. १ बड़ा चम्मच मिक्स हर्ब्स
  11. १/२ छोटा चम्मच पेपर पाउडर
  12. १ छोटा चम्मच अदरक की पेस्ट
  13. १ छोटा चम्मच हरी मिर्ची की पेस्ट
  14. ४-५ ब्रेड स्लाइस
  15. २ बड़े चम्मच मैदे का आटा
  16. १/२ कप ब्रेड क्रम्स
  17. पानी जरूरत के हिसाब से
  18. नमक स्वादानुसार
  19. तलने के लिए तेल
  20. B) थाई चटनी के लिए
  21. ४ बड़े चम्मच तेल
  22. १ छोटा चम्मच अदरक की पेस्ट
  23. १/२ कप लाल मिर्ची की पेस्ट
  24. ४ से ५ फ्रेश बेसिल के पत्ते
  25. १/२ छोटा चम्मच सोया सॉस
  26. १ छोटा चम्मच विनेगर
  27. १/२ छोटा चम्मच चीनी
  28. नमक स्वादानुसार
  29. C) थाई सॉस के लिए
  30. १ बड़ा चम्मच तेल
  31. १/२ बड़ा चम्मच अदरक की पेस्ट
  32. ३-४ फ्रेश बेसिल पत्ते
  33. १ बड़ा चम्मच लाल मिर्ची फ्लेक्स
  34. १ छोटा चम्मच मिक्स् हर्ब्स
  35. २ बड़े चम्मच तिल
  36. १/२ कप टमाटर की प्यूरी
  37. १/२ बड़ा चम्मच नींबू का रस
  38. १/२ छोटा चम्मच पेपर पाउडर
  39. नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. A) थाई बॉल्स बनाने के लिए
  2. एक बड़ी कटोरी ले।
  3. छीना हुआ चीज डालें।
  4. मैश किए हुए आलू भी डाले।
  5. उसके बाद बारीक कटे हुए कैप्सिकम डालें।
  6. मैने हरे,पीले और लाल कैप्सिकम का उपयोग किया है।
  7. उसके बाद उबले हुए मक्कई के दाने और बारीक कटा हुआ गाजर डालें।
  8. बारीक कटे हुए फ्रेश बेसिल के पत्ते और पार्सेली के पत्ते डाले।
  9. उसके बाद लाल मिर्ची के फ्लेक्स और मिक्स हर्ब्स डालें।
  10. पेपर पाउडर और नमक भी डालें।
  11. ध्यान रखें नमक थोड़ा कम डालें क्योंकि चीज में भी नमक का भाग होता है।
  12. उसके बाद कॉर्नफ्लोर डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
  13. अब मीडियम साइज के गोले बना ले।
  14. गोले को एक तरफ रख दीजिए।
  15. आप सभी ब्रेड स्लाइस की कोर काट ले।
  16. अब एक ब्रेड की साइज लीजिए और उसकी दोनों भाग पर ब्रश की मदद से पानी लगा लीजिए।
  17. एक गोला लेकर उस ब्रेड की स्लाइस में रखें।
  18. गोले ब्रेड की स्लाइस से कवर कर लीजिए।
  19. आप यह पिक्चर में देख सकते हैं मैंने किस तरह से ब्रेड की स्लाइस से कवर किया है।
  20. अब एक छोटी कटोरी लें और उसमें मैदा और पानी का मिक्सचर बनाइए।
  21. अब बोले को मैदे के मिक्सचर में डिप करे।
  22. डिप किए हुए गोले को ब्रेड क्रंब्स से कवर कर ले।
  23. सभी गोले को इस तरह से करके एक तरफ रख लीजिए।
  24. अब एक कड़ाई में तेल गरम कीजिए।
  25. तेल गर्म होने पर गोले को तले।
  26. बदामी कलर होने तक गोले को तले।
  27. B) थाई चटनी बनाने के लिए
  28. लाल ,हरी मिर्च की पेस्ट बनाने के लिए २० से २५ सूखी हुई लाल मिर्च ले और उसे आधे घंटे तक गर्म पानी में भिगोकर रखें।
  29. आधे घंटे के बाद मिर्च को पानी से निकाल ले और उसे मिक्सचर में पीस लें और स्मूथ पेस्ट बना लें।
  30. एक कड़ाई में तेल गरम करें।
  31. अब उसमें अदरक की पेस्ट डाले और अच्छे से पका ले।
  32. अब उसमें लाल मिर्च की पेस्ट डालें।
  33. अच्छे से मिक्स कर ले।
  34. फ्रेश बेसिल के बारीक कटी पत्ती डाले।
  35. मिक्स हर्ब्स डाले और अच्छे से मिक्स कर लें।
  36. स्वादानुसार नमक डालें।
  37. सोया सॉस विनेगर और चीनी डालकर मिक्स कर लें।
  38. मीडियम आंच पर २ मिनट तक पकाएं।
  39. अब गैस को बंद कर ले और मिक्सचर को को ठंडा होने दें।
  40. उसके बाद मिक्सर में पीस लें और स्मूथ पेस्ट बना लें।
  41. जरूरत हो तो पानी भी डालें।
  42. थाई चटनी थाई बोल के साथ सर्व करने के लिए तैयार है।
  43. C) थाई सॉस के लिए
  44. एक बड़ी कड़ाई में तेल गर्म करें।
  45. अब उसमें अदरक की पेस्ट डालें।
  46. अच्छे से मिक्स कर लें।
  47. अब उसमें तिल और लाल फ्लेक्स डाले और मिक्स हर्ब्स भी डालें।
  48. तिल के दाने फूटने पर उसमें बारीक कटे हुए बेसिल के पत्ते डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
  49. अब उसमें टमाटर की प्यूरी डाले।
  50. स्वादानुसार नमक डालें और नींबू का रस डालें और पेपर पाउडर भी डालें।
  51. २ मिनट तक पकाएं।
  52. गैस को बंद कर दीजिए और मिक्सचर को ठंडा होने दें।
  53. अब मिक्सचर में डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें।
  54. जरूरत पड़े तो पानी भी डालें।
  55. थाई सॉस थाई बॉल के साथ सर्व करने के लिए तैयार है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Bhavana Kataria
Aug-06-2018
Bhavana Kataria   Aug-06-2018

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर