होम / रेसपीज़ / दाल मखानी

Photo of Dal makhani by Sakshi Goswami at BetterButter
1226
3
0.0(0)
0

दाल मखानी

Jul-31-2018
Sakshi Goswami
480 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

दाल मखानी रेसपी के बारे में

पंजाब में दाल मखानी बहुत ही प्रसिद्ध व्यंजन है परंतु पूरे देश भर में इसे बहुत चाव से खाया जाता हैं , आज हम आपको बिना प्याज लहसुन की स्वादिष्ट दाल मखानी बनाना सिखाएंगे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • पंजाबी
  • धीमी आंच पर उबालना
  • प्रेशर कुक
  • उबलना
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 250 ग्राम राजमा
  2. 250 ग्राम साबुत उड़द दाल
  3. पांच लाल टमाटर
  4. 2 हरी मिर्च बारीक कटी
  5. एक चम्मच अदरक कद्दूकस की हुई
  6. नमक स्वाद अनुसार
  7. आधा चम्मच हल्दी
  8. एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  9. दो चम्मच धनिया पाउडर
  10. एक चम्मच दाल मखानी मसाला
  11. आधा चम्मच गरम मसाला
  12. चार चम्मच ताजी मलाई
  13. दो चम्मच मक्खन
  14. आधा चम्मच जीरा
  15. आधा चम्मच राई
  16. आधा चम्मच हींग
  17. दो साबुत लाल मिर्च
  18. चार तेज पत्र
  19. धनिया पत्ती सजाने हेतु

निर्देश

  1. सबसे पहले राजमा और साबुत उड़द दाल को 8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें
  2. राजमा और उड़द दाल भीग जाए तब उन्हें नितार कर कुकर में दो सीटी के बाद मध्यम आंच करके 10 मिनट पकने दें।
  3. अब टमाटर को काट ले।
  4. अब टमाटर अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में पीस लें
  5. अब कड़ाई में मक्खन को गर्म करें।
  6. अब उसने हींग राई और जीरा चटकाए।
  7. अब तेज पत्र और साबुत लाल मिर्च डालकर 2 मिनट भूने।
  8. अब टमाटर की प्यूरी डाल दें।
  9. अब ऊपर लिखे सभी मसाले उसमें मिला दे।
  10. अब इसमें ताजी मलाई और मिला दे
  11. जब मसाला तेल छोड़ने लग जाए तब उसमें उबले हुए राजमा और उड़द दाल डाल दें।
  12. जरूरत अनुसार आप पानी मिला लें और उबलने दें।
  13. 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें।
  14. अब गैस बंद कर दें और धनिया पत्ती व मलाई से सजाये।
  15. गरम गरम डाल मखानी चावल के साथ परोसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर