होम / रेसपीज़ / लिट्टी चोखा चटनी

Photo of Litti chokha chutney by Rimjhim Agarwal at BetterButter
3620
1
0.0(0)
0

लिट्टी चोखा चटनी

Aug-01-2018
Rimjhim Agarwal
20 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

लिट्टी चोखा चटनी रेसपी के बारे में

बिहार की प्रसिद्ध डिश जो बिना प्याज लहसुन के बनाई है

रेसपी टैग

  • वेज
  • बिहार
  • बेकिंग
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. आटे के लिए
  2. डेढ़ कप गेहूं का आटा
  3. 1/2 चम्मच नमक
  4. 1/8 चम्मच अजवाइन
  5. 1/4 कप घी
  6. 1 चुटकी बेकिंग सोडा
  7. गुनगुना पानी आवश्यकतानुसार
  8. सत्तू की स्टफिंग के लिए
  9. 3/4 कप चने का सत्तू
  10. 1/4 चम्मच सफेद नमक
  11. 1/4 चम्मच काला नमक
  12. 1 चुटकी बेकिंग सोडा
  13. 1/2 चम्मच लाल मिर्च के अचार का मसाला
  14. निम्बू का रस 2 चम्मच
  15. गरम मसाला 1 चम्मच
  16. लाल मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच
  17. सरसों का तेल 1 चम्मच
  18. पानी 1/8 कप
  19. 2 चम्मच बारीक़ कटी धनिया पत्ती
  20. 2 हरी मिर्च बारीक़ कटी
  21. चोखा के लिए
  22. 1 बड़ा मोटा बैंगन
  23. 2 टमाटर
  24. 1 आलू उबला हुआ
  25. 2 हरी मिर्च
  26. 2 चम्मच बारीक़ कटी धनिया पत्ती
  27. 2 चम्मच सरसों का तेल
  28. 1 साबुत लाल मिर्च
  29. 1/8 चम्मच राई
  30. 1/2 चम्मच नमक
  31. 1 चम्मच नींबू का रस
  32. 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  33. 1/8 चम्मच हल्दी पाउडर
  34. चटनी के लिए
  35. 1 कप धनिया पत्ती कटी हुई
  36. 2 हरी मिर्च
  37. 1/2 चम्मच जीरा
  38. 1/4 कप निम्बू का रस
  39. 1/2 चम्मच नमक
  40. 1 टुकड़ा अदरक
  41. लिट्टी में लगाने के किए पिघला घी

निर्देश

  1. चटनी के लिए धनिया पत्ती को धो कर मिक्सर में डालें
  2. निम्बू का रस छोड़कर बाकी सामग्री धनिया पत्ती में मिलाएं
  3. मिक्सर में बारीक़ पीसकर कटोरी में निकालें और निम्बू का रस मिलाएं
  4. आटे में सारी सामग्री मिलाकर सख्त आटा गूथें
  5. सत्तू में सारी सामग्री मिलाकर मसाला तैयार करें
  6. आटे की निम्बू के आकार की लोई लेकर कटोरी जैसे बनाएं
  7. इसमें 1 चम्मच सत्तू का मसाला भर कर कटोरी बन्द कर के गोले बनाएं
  8. सारी लिट्टी ऐसे ही तैयार करें
  9. ओवन को 180° पर 2 मिनट प्रीहीट करें
  10. बेकिंग ट्रे में लिट्टी रख कर 200° पर 20 मिनट बेक करें
  11. चोखे के लिए बैंगन में चीरा लगाकर हरी मिर्च भरें
  12. बैंगन के ऊपर तेल चुपड़ कर गैस पर मध्यम आंच में पकाएं
  13. आलू को छील कर गैस पर पकाएं
  14. टमाटर को भी पकाएं
  15. टमाटर और बैंगन के छिलके उतार लें
  16. बैंगन,टमाटर,आलू और हरी मिर्च को एक साथ मैश करें
  17. कड़ाही में तेल गर्म करके राई और साबुत मिर्च डालें
  18. मसली हुई सामग्री डाल कर 2 मिनट भूनें
  19. नमक और बाकि सामग्री मिलाकर 2 मिनट पकाएं
  20. चोखा तैयार है
  21. गर्म लिट्टी को पिघले घी में डुबो कर चोखा और चटनी के साथ सर्व करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर