होम / रेसपीज़ / ढोकला इडली

Photo of Dhokla idli by Neeru Goyal at BetterButter
985
2
0.0(0)
0

ढोकला इडली

Aug-01-2018
Neeru Goyal
15 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

ढोकला इडली रेसपी के बारे में

ढोकला और इडली का मिलाजुला स्वाद बहुत अच्छा लगता है।फटाफट बनाएं और खाएं।

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • फ्यूज़न
  • भूनना
  • उबलना
  • भाप से पकाना
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 200 ग्राम बेसन
  2. 100 ग्राम सूजी
  3. 2 बड़ी चम्मच दही
  4. 1 चम्मच नमक
  5. 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  6. 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  7. 1 &1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
  8. 2 चम्मच तेल
  9. 1 चम्मच राई
  10. 2 चम्मच करी पत्ते
  11. 5 से 6 हरी मिर्च
  12. 2 चम्मच शक्कर
  13. 1 चम्मच नींबू का रस

निर्देश

  1. बेसन और सूजी को में दही डालें।
  2. पानी की सहायता से एक गाढ़ा घोल तैयार करें।
  3. 10 मिनट के लिए रखें
  4. इसमें नमक, हल्दी पाउडर और मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
  5. अब बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  6. चिकने करे हुए इडली के सांचे में घोल डालें।
  7. 15 मिनट के लिए इडली कुकर में भाप में पकाएं।
  8. इस बीच में तड़का तैयार कर लें।
  9. एक पैन में तेल गरम करें।
  10. इसमें राई ,करी पत्ते और हरी मिर्च डालकर भूनें।
  11. अब 1 गिलास पानी डालकर एक उबाल लें।
  12. इसमें शक्कर मिलाएं।
  13. अब आँच बंद कर दे।
  14. नींबू का रस मिलाएं।
  15. तैयार इडलियों को एक प्लेट में निकाल लें।
  16. उन पर तड़का फैलाए।
  17. ढोकला इडली तैयार हैं।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर