होम / रेसपीज़ / Paneer dumpeling in spinach gravy

Photo of Paneer dumpeling in spinach gravy by Jyoti Adwani at BetterButter
1575
6
5.0(0)
0

Paneer dumpeling in spinach gravy

Aug-02-2018
Jyoti Adwani
15 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
1 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • धीमी आंच पर उबालना
  • भाप से पकाना
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 1

  1. पालक 250 ग्राम
  2. टमाटर 1
  3. नमक स्वाद के रूप
  4. चीनी 1/4 चम्मच
  5. पनीर 100 ग्राम
  6. काजु 10
  7. खसखस 1 चमच्च
  8. गरम मसाला 1/2 छोटी चमच्च
  9. पनीर मसाला 1/4 छोटि चमच्च
  10. लाल मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच
  11. हरी मिर्च 3
  12. पत्ता गोभी आधी कटोरी
  13. तेल 2 छोटी चम्मच
  14. घी 2 चम्मच
  15. अदरक 1 छोटा टुकड़ा
  16. हरा धनिया आधी कटोरी
  17. गाजर 1
  18. जीरा 1/२ छोटी चम्मच
  19. काले तिल 1 छोटी चम्मच
  20. 1 दालचीनी
  21. 2 लोैंग
  22. मैंदा आधी कटोरी
  23. मलाई आधी छोटी कटोरी

निर्देश

  1. सब से पहले डम्पलिंग के लिए आटा गूंथ लेंगे।
  2. मैदे में 1 चम्मच तेल का मोइन और नमक डालकर आटा गूंथ लें और 10 मिनिट के लिए रख दे।
  3. स्टफिंग के लिए गाजर,पत्ता गोभी और पनीर को कद्दूकस कीजिए।
  4. अब कड़ाई में 1 चम्मच तेल गरम कीजिए।
  5. तेल गरम होते ही उसमे पत्ता गोभी और गाजर डालकर चलाइए।
  6. 5 मिनिट तक पकाने के बाद इसमें 2 हरी मिर्च को बारीक काटकर डालिए।
  7. अब पनीर और नमक,पनीर का मसला डालकर अच्छसे मिक्स कीजिए और गैस बंद कर दे।
  8. स्टफिंग बन रहा हो तब तक पालक को अच्छे से धो कर पानी मे उबाल लें।
  9. उबल ते समय चीनी डाल दे तो उसका रंग अच्छा ही रहेगा।5 मिनिट तक ही उबालना है।
  10. अब आटे से छोटी पूरी बेल लें।
  11. पूरी में बीच मे ही स्टफिंग रख ले और उसको किनारो से बंध करले फिर उसको पीछे की तरफ मोड़ दे।डम्पलिंग का आप मन चाहा आकर बना सकते है।
  12. अब उन डम्पलिंग को 10 मिनिट तक भाप में पका लें।
  13. तब तक हम ग्रेवी बना ले।
  14. पालक को पानी में से निकाल ले।
  15. अब मिक्सचर में पालक,1 हरी मिर्च, हरा धनिया, टमाटर,अदरक डालकर पीस ले।
  16. कड़ाई में घी गरम कीजिए , घी गर्म होने पर जीरा डालिए।
  17. अब पालक ग्रेवी डालिए।अब उसमे नमक,गरम मसाला,लाल मिर्च पाउडर डालकर धीमी आंच पर रख दे।
  18. काजु और खसखस को 1 घंटे तक भीगो के रख दे फिर उसकी पेस्ट बना ले।और वो ग्रेवी में डालिए।
  19. दालचीनी और लोंग को भी कूटकर डाल दें।अब मलाई डालकर 10 मिनिट तक धीमी आंच पर पकाइए।
  20. जब घी छूटने लगे तो ग्रेवी तैयार है।
  21. अब सर्व कीजिए।
  22. डिश में ग्रेवी रखिए फिर उसमें हमने जो डम्पलिंग बनाये है वो रखिए ऊपर काले तिल और हरी मिर्च डालकर सजाये।
  23. तैयार है हमारे पनीर डम्पलिंग इन स्पिनच ग्रेवी।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर