होम / रेसपीज़ / Creamy aalu paalak

Photo of Creamy aalu paalak by Sakshi Goswami at BetterButter
643
4
2.0(0)
0

Creamy aalu paalak

Aug-02-2018
Sakshi Goswami
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • उबलना
  • तलना
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 500 ग्राम ताजी पालक
  2. 2 मध्यम आकार के आलू
  3. 4 बड़े चम्मच ताजी मलाई
  4. नमक स्वाद अनुसार
  5. एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  6. दो चम्मच धनिया पाउडर
  7. 1/4 चम्मच हल्दी
  8. 1/2 चम्मच जीरा
  9. 1/2 चम्मच राई
  10. 1/4 चम्मच हींग
  11. 1/2 चम्मच गर्म मसाला
  12. दो चम्मच नींबू रस
  13. 1 हरी मिर्च बारीक कटी
  14. 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  15. 2 बड़े चम्मच तेल

निर्देश

  1. सबसे पहले पालक को धोकर काट ले।
  2. अब पालक के साथ हरी मिर्च अदरक को पीस लें।
  3. आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और धो लें।
  4. अब एक कड़ाई में तेल गरम करें।
  5. अब गरम तेल में आलू को तल ले।
  6. अब बचे हुए तेल में राई हींग जीरा डालकर भून ले।
  7. अब इसमें सभी मसाले डाल दें।
  8. अब इसमें पिसे हुए पालक को डाल दें।
  9. जब पालक अच्छे से उबलने लगे तब इसमें ताजी मलाई डाल दें।
  10. अब 10 मिनट तक मध्यम आंच पर उबलने दें।
  11. अब इसमें तले हुए आलू को डाल दें और अच्छे से मिला लें।
  12. अब इसमें नींबू रस डाल दें।
  13. 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
  14. तैयार है आपकी आलू पालक की सब्जी।
  15. ताजी मलाई से सब्जी को सजाएं और परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर