629
6
0.0(1)
0

Veg Mix

Aug-04-2018
Anjali Kataria
20 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • धीमी आंच पर उबालना
  • उबलना
  • तलना
  • मुख्य डिश
  • वेगन

सामग्री सर्विंग: 2

  1. A) दाल के पकोड़े के लिए
  2. एक कप लोबिया की दाल
  3. आधा कप मूंग की दाल
  4. १/२ कप धनिया के पत्ते
  5. १/४ कप पुदीना के पत्ते
  6. १/२ छोटा चम्मच अदरक की पेस्ट
  7. २-३ बारीक कटी हुई हरी मिर्ची
  8. १/४ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  9. नमक स्वादानुसार
  10. पानी जरूरत के हिसाब से
  11. तलने के लिए तेल
  12. B) कसावा (तपियोका/युका) की चिप्स के लिए
  13. १ बड़ा कसावा
  14. १/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  15. नमक स्वादानुसार
  16. १/२ कप मसाला मूंगफली
  17. तलने के लिए तेल
  18. C) आलू के पकोड़े के लिए
  19. २-३ आलू
  20. १ छोटा चम्मच अदरक की पेस्ट
  21. १ बड़ा चम्मच नींबू का रस
  22. १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  23. १ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  24. नमक स्वादानुसार
  25. C) पकोड़े के बैटर के लिए
  26. १ कप मिक्स किया हुआ मैदे और बेसन का आटा
  27. १/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  28. पानी जरूरत के हिसाब से
  29. नमक स्वादानुसार
  30. कल के लिए तेल
  31. D) आलू सॉस के लिए
  32. २-३ उबले और छोटे कटे हुए आलू
  33. ५-६ कप पानी
  34. १/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  35. २-३ हरी मिर्च
  36. १/२ छोटा चम्मच अदरक की पेस्ट
  37. १ कच्चे आम के टुकड़े
  38. १ बड़ा चम्मच नींबू का रस
  39. ३ बड़े चम्मच ऑल पर्पस फ्लोर
  40. नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. A) दाल के पकोड़े के लिए
  2. सबसे पहले सभी लाल को पानी से दो से तीन बार अच्छे से धो ले।
  3. एक मिक्सचर की जार लीजिए।
  4. धोई हुई दाल डाले।
  5. धनिया और पुदीने के पत्ते डाले।
  6. मिर्ची, अदरक और नमक डालें।
  7. अच्छे से पीस लीजिए।
  8. मिक्सचर को गाढ़ा रखिए जरूरत पड़े तो पानी डालिए।
  9. मिक्सचर को एक बर्तन में निकाल लीजिए।
  10. दो चम्मच मिस्टर को एक कटोरी में निकाल लीजिए इसका प्रयोग हम चटनी के लिए करेंगे।
  11. अब बचे हुए मिक्सर में बेकिंग पाउडर डालिए और अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  12. एक कढ़ाई में तेल गर्म होने के लिए रखें।
  13. तेल गर्म होने पर पकौड़ों को तल लिखिए।
  14. बादामी कलर होने तक पकोड़ों को तले।
  15. पकोड़े को एक साइड में रख लीजिए।
  16. B) कसावा चिप्स के लिए
  17. एक बड़ा कसावा ले।
  18. उसके छिलके निकाल लीजिए।
  19. अब उसको पिसाई यंत्र की मदद से छीन लीजिए। (आलू के फराली चिवडे में जैसे आलू की स्ट्रिप आती है उस तरह से इसकी स्ट्रिप पिसाई यंत्र से बनाइए)
  20. अब एक कपड़े में रख कर अच्छे से निचोड़ कर सारा रस निकाल लीजिए।
  21. एक ओवन की ट्रेन में पार्चमेंट पेपर रखें।
  22. उसमें कसावा की टीम को अच्छे से फैला लीजिए।
  23. ९५ डिग्री ओवन में उसे २ से ३ मिनट तक गरम करे।
  24. तेल गर्म होने के लिए रखें।
  25. कसावा की चिप्स को तल लीजिए।
  26. बादामी कलर होने तक तले।
  27. कसावा की चिप्स को एक बाउल में निकाल लीजिए।
  28. उसमें मसाला मूंगफली के दाने डालें।
  29. नमक और मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  30. अब कसावा की चिप्स को एक साइड में रख ले।
  31. C) आलू के पकोड़े के लिए
  32. आलू के छिलके निकाल कर उसके गोल बड़े टुकड़े कर लीजिए।
  33. एक पैन में पानी गर्म होने के लिए रखें।
  34. पानी में नमक डालें।
  35. बल्ले पर उसमें आलू के गोल टुकड़े डाल दीजिए और उबाल लीजिए।
  36. पानी सोखने तक आलू को उबालें।
  37. थोड़ा पानी बचने पर गैस को बंद कर दीजिए।
  38. आलू को कद्दूकस कर ले।
  39. ध्यान रहे जो हमने थोड़ा पानी बचाया है वह हमें निकालना नहीं है।
  40. उसमें सभी मसाले डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  41. नींबू का रस भी डालें और अच्छे से मिक्स करें।
  42. मिक्सचर ठंडा होने पर मीडियम साइज के गोले बना लीजिए।
  43. अब एक बाउल में बेसन और मैदे का आटा लीजिए।
  44. उसमें नमक और हल्दी डालिए।
  45. अब जरूरत के हिसाब से पानी डालकर पतला मिश्रण बना लीजिए।
  46. तलने के लिए तेल गर्म करें।
  47. गोले को इस मिक्सचर में डुबोकर बादामी रंग के होने तक तल लीजिए।
  48. आलू के पकोड़े को एक साइड में रखिए।
  49. D) आलू सॉस (आलू रगड़ा) बनाने के लिए
  50. एक कढ़ाई में पानी गर्म होने के लिए रखें।
  51. उसमें नमक और हरी मिर्ची डालें।
  52. अदरक की पेस्ट भी डालें।
  53. हल्दी पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
  54. कटे कच्चे आम के टुकड़े भी डालें।
  55. २-३ मिनट तक पकाएं।
  56. अब उसमें ऑल पर्पस लोड डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  57. ध्यान रहे उसमें गट्टे ना बने।
  58. मिक्सचर गाढ़ा होने तक पकाएं।
  59. अब उसमें नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  60. उबले हुए आलू के टुकड़ों को भी डालें और २-३ मिनट तक पकाएं।
  61. गैस को बंद कर ले।
  62. E) मिक्स को सर्व करने के लिए
  63. एक कटोरी ले।
  64. सबसे पहले उसमें आलू का सॉस डालें।
  65. सभी पकोड़ों के टुकड़े करके उसमें डालें।
  66. कसावा की चिप्स भी डालें।
  67. ऊपर से थोड़ा आलू का सॉस डालें।
  68. जो चटनी हमने बचाई थी वह भी डालें।
  69. धनियां पत्ते और पुदीना के पत्ते के साथ सजाइए।
  70. गरमा गरम सर्व करें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Bhavana Kataria
Aug-06-2018
Bhavana Kataria   Aug-06-2018

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर