Photo of Veg Puff by Anjali Kataria at BetterButter
1155
9
0.0(1)
0

Veg Puff

Aug-04-2018
Anjali Kataria
20 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • गुजराती
  • बेकिंग
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. डोह के लिए
  2. १/२ छोटी चम्मच नमक
  3. १ कप बिना नमक का बटर
  4. १ कप दूध
  5. पानी जरूरत के हिसाब से
  6. १ बड़ा चम्मच शक्कर
  7. १ बड़ा चम्मच इंस्टेंट यीस्ट
  8. १/२ कप गुनगुना पानी
  9. स्टफिंग के लिए
  10. १/२ कप बारीक कटे और उबालें हुए आलू
  11. १/२ कप उबाली हुई ब्रोकोली
  12. १/२ कप उबली हुई फ्रेंच बीन्स और जुकिनी
  13. १/२ कप उबले हुए गाजर और मटर
  14. २ बड़े चम्मच बटर
  15. १/२ छोटी चम्मच हींग
  16. १/२ बड़ी चम्मच अदरक और मिर्च की पेस्ट
  17. १ बड़ी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  18. १/२ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  19. १ बड़ी चम्मच जीरा और धनिया पाउडर
  20. १/२ छोटी चम्मच मिक्स हर्ब्स
  21. १/२ छोटी चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
  22. १/२ चम्मच गरम मसाला पाउडर
  23. १/२ चम्मच नींबू का रस
  24. नमक स्वादानुसार
  25. धनिया के पत्ते
  26. बटर ग्रीस करने के लिए
  27. पार्सली के पत्ते
  28. तिल 1/2 चम्मच

निर्देश

  1. एक छोटा कप ले।
  2. उसमें गुनगुना पानी डालें।
  3. शक्कर और ड्राई यीस्ट डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  4. एक बाजू में रखें।
  5. एक बाउल लीजिए।
  6. उसमें मैदे का आटा डालें।
  7. नमक और बिना नमक वाला बटर डालकर अच्छे से मिक्स कर ले।
  8. एक्टिवेटेड यीस्ट डाले और मिक्स कर ले।
  9. अब उसमें दूध मिलाइए।
  10. जरूरत के हिसाब से पानी डालकर आटा गूंद लीजिए।
  11. आटे को १५-२० मिनट तक गीला कपड़ा ढक कर अच्छे से एक बाजू रख दे।
  12. एक कड़ाई में बटर गर्म करें।
  13. अब उसमें हींग डालें।
  14. अदरक और मिर्च की पेस्ट दाल कर अच्छे से पकाएं।
  15. अब उसमें उबली हुई ब्रोकोली, उबली हुई फ्रेंच बींस, उबले हुए आलू, उबले हुए गाजर, उबले हुईं जुकिनी, उबले हुए मटर दाल कर अच्छे से मिक्स कर लें।
  16. उसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा और धनिया पाउडर, मिक्स हर्ब्स, चिल्ली फ्लेक्स, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डाले।
  17. अब नींबू का रस डाले।
  18. अच्छे से मिक्स कर लें।
  19. १-२ मिनिट तक पकाएं।
  20. एक साइड रख लें।
  21. अब आटे में अच्छे से हवा भर गई है तो उसको ५ मिनिट तक अच्छे से फिर से गुंद ले।
  22. छोटे गोले बना ले।
  23. मीडियम साइज रोटी बनाएं।
  24. उसमें स्टाफिंग भरे।
  25. गुलाब का आकार दे।
  26. आप चाहे तो कोई भी आकार दे सकते हैं।
  27. इस प्रकार से सभी गोलों में स्टफिंग भर के गुलाब का आकार दे दीजिए।
  28. १८० डिग्री पर ओवन को प्रीहीट करें।
  29. अब एक बेकिंग प्लेट में पार्चमेंट पेपर रखें।
  30. सभी पफ को पार्चमेंट पेपर पर रखें।
  31. बटर से ग्रीस कर ले।
  32. पार्सेली के पत्ते और तिल के दाने छिड़के।
  33. १०-१५ मिनिट पकाएं।
  34. सेजवान सॉस के साथ सर्व करें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Bhavana Kataria
Aug-06-2018
Bhavana Kataria   Aug-06-2018

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर