होम / रेसपीज़ / वेजिटेबल ओट्स उत्तपम

Photo of Vegitable ots uttapam by Sakshi Goswami at BetterButter
787
2
0.0(0)
0

वेजिटेबल ओट्स उत्तपम

Aug-09-2018
Sakshi Goswami
30 मिनट
तैयारी का समय
7 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

वेजिटेबल ओट्स उत्तपम रेसपी के बारे में

कोई भी पार्टी हो बड़ों की या बच्चों की तो अगर आप साउथ इंडियन प्लैटर रखना चाहते हैं तो उसमें उत्तपम जरूर होता है आज मैं आप को हेल्दी और सब्जियों से भरा हुआ उत्तपम जो कि ओट्स की पौष्टिकता लिए हुए हैं उसकी रेसिपी बताने जा रही हूं आप जरूर बनाएं

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • किट्टी पार्टीज
  • दक्षिण भारतीय
  • सौटे
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. 1 कटोरी ओट्स
  2. 1/2 कटोरी सूची
  3. 3/4 कटोरी दही
  4. नमक स्वादानुसार
  5. 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  6. 1/2 चम्मच चाट मसाला
  7. 2 टमाटर बारीक कटे
  8. 1 हरी मिर्च बारीक कटी
  9. 1 कटोरी ककड़ी कटी हुई
  10. 1/2 कटोरी खीरा बारीक कटा हुआ
  11. 1/2 कटोरी शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  12. 1/2 कटोरी ताजी पालक बारीक कटी हुई
  13. 1/4 कटोरी फ्रेंच बींस उबली हुई
  14. 1/2 कटोरी पत्तागोभी बारीक कटी
  15. धनिया वा पुदीना के पत्ते
  16. दो चम्मच तेल

निर्देश

  1. सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में पीस लें।
  2. अब ओट्स ,सूजी और दही को मिला लें।
  3. जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं और गाढ़ा घोल बना लें।
  4. इसे 20 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
  5. अब सभी सब्जियों को बारीक काट लें।
  6. अब सब्जियों में चाट मसाला नमक व लाल मिर्च मिला लें।
  7. अब 20 मिनट बाद आपका घोल तैयार है उसमें नमक मिला लें।
  8. अब नॉन स्टिक तवा गरम करें उस पर हल्का सा तेल लगाएं।
  9. अब ओट्स वाला घोल इसमें डाले।
  10. अब तुरंत उसके ऊपर कटी हुई सब्जियां लगाकर हल्का सा दबा दें।
  11. अब तेल की सहायता से स्कोर एक तरफ से सेक ले।
  12. जब एक तरफ सिक जाए तब उसे पलट लें।
  13. 2 मिनट बाद फिर पलट लें।
  14. अब तैयार है आपका गरम गरम उत्तपम।
  15. सॉस या नारियल की चटनी के साथ गरम गरम परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर