होम / रेसपीज़ / सेव-उसल

Photo of Sev-Usal by Neelam Barot at BetterButter
3508
0
0.0(0)
0

सेव-उसल

Aug-16-2018
Neelam Barot
480 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

सेव-उसल रेसपी के बारे में

सेव-उसल गुजरात के बरोडा सिटी का बहोत ही प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है। जो सूखी मटर,आलू, प्याज, टमाटर, लखसुन, मिर्ची और रेगुलर मसलो से बनता है इसे एक रगड़े की तरह बनाया जाता है और परोसते समय इसमें ऊपर से प्याज, टमाटर, धनिया और अनारदाना डाला जाता है। इस उसल में सेव डाली जाती है और पाव के साथ खाया जाता है। इसमें लहुसन की लाल तरी डाली जाती है जो इस सेव उसल को एक खास स्वाद और तीखापन देती है।इसे लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, नमक से बनाया जाता है, साथ ही थोड़ा पानी भी पड़ता है और गर्म तेल का छोका लगता है।

रेसपी टैग

  • आसान
  • स्नैक्स
  • नाश्ता और ब्रंच
  • साइड डिश
  • स्टार्टर

सामग्री सर्विंग: 6

  1. भिगोई हुई सूखी मटर 1 छोटी कटोरी
  2. उबले हुए आलू 4
  3. पानी 2 गिलास( मटर के लिए)
  4. तेल 3 -4 बड़े चम्मच
  5. राई 1/2 छोटी चम्मच
  6. जीरा 1/2 छोटी चम्मच
  7. सूखी लाल मिर्च 3
  8. चक्र फूल 1
  9. तमलपते 2
  10. हींग1/2 छोटी चम्मच
  11. हल्दी पाउडर 1 छोटी चम्मच
  12. कदूकस की हुई प्याज 3
  13. कदूकस किए हुए टमाटर 4
  14. लहसुन और हरी मिर्च पीसी हुई1 बड़ा चम्मच
  15. नमक स्वाद के अनुसार
  16. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच
  17. धनिया जीरा पावडर 2 बड़े चम्मच
  18. गरम मसाला 1 छोटी चम्मच
  19. पानी 1 गिलास (रगड़ा बनाने के लिए)
  20. धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच
  21. पकरोस ने के लिए :- ( जरूरत के अनुसार )
  22. लहसुन की लाल तरी 1 छोटी कटोरी
  23. तीखी सेव 1 बड़ी कटोरी
  24. बारीक कटी हुई प्याज 1
  25. बारीक कटा हुआ टमाटर 1
  26. बारीक कटी हरी प्याज के पत्ते 1 कटोरी
  27. कटी हुई धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच
  28. अनारदाने 1 बड़ी चम्मच
  29. पाव 2-3 साथ मे परोसने के लिए

निर्देश

  1. 1 कटोरी भिगोई हुई सूखी मटर को 2 गिलास पानी के साथ कूकर में दाल दे।
  2. ढक्कन लगाके कूकर को 3 से 4 सिटी लगा के पका लें।
  3. एक कढ़ाई में 3 से 4 बड़े चम्मच तेल गर्म करें।
  4. इसमें 1/2 छोटी चम्मच जीरा और राई, 3 सूखी लाल मिर्च, 2 तमलपते डाले
  5. 1 चक्र फूल और 1/2 छोटी चम्मच हींग डाले।
  6. 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डालें।
  7. मसाले को अच्छे से मिला ले फिर कद्दूकस की हुई 3 प्याज डाले।
  8. प्याज को अच्छेसे भूने।
  9. अब 1 बड़ी चम्मच हरी मिर्च और लहसुन की पेस्ट डालें।
  10. 3 कदूकस किए हुए टमाटर डालकर पकाए।
  11. अब इसमें स्वाद अनुसार नमक,1 बड़ी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च और 2 बड़े चम्मच धनिया जीरा पाउडर डालें।
  12. 1 छोटी चम्मच गरम मसाला डाले।
  13. कढ़ाई में तेल छूटने तक इसे पकाले।
  14. अब रगड़ा बनाने के लिए 4 उबले और छिले आलू एवं उबले मटर तैयार है।
  15. अब उबले मटर डाले।
  16. आलू को हाथ से मसल कर डाले।
  17. अब करीब 1 ग्लास पानी डाल कर पकाए।
  18. कुछ देर बाद उसल का रगड़ा तैयार हो जाएगा अब गेस बंद करले।
  19. अब इसमें 2 बड़े चम्मच कटा हुवा धनिया डालकर परोसे।
  20. अब परोसने के बाउल में पहले थोड़ी तीखी सेव डाले फिर 2 से 3 चम्मच उसल का रगड़ा डाले।
  21. अब कटी हुई प्याज, कटे टमाटर डाले।
  22. बारीक कटी हुई हरी प्याज और धनिया पत्ती डाले।
  23. फिर ऊपर थोड़ी सेव और लहसुन की लाल तरी डाले।
  24. कुछ अनारदाने डाले।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर