होम / रेसपीज़ / मीनम मंगयुम चार (मछली और कच्चा आम करी)।

Photo of Meenum Mangayum Chaar (Fish & Raw Mango Curry) by Maria George at BetterButter
2594
55
4.0(0)
0

मीनम मंगयुम चार (मछली और कच्चा आम करी)।

Aug-22-2015
Maria George
0 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • रोज़ के लिए
  • केरल
  • धीमी आंच पर उबालना
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 2 बङे चम्मच नारियल तेल।
  2. 6 छोटे प्याज कटे हुए।
  3. 3 हरी मिर्च लंबाई में आधे कटे हुए।
  4. 1 इंच अदरक का टुकङा।
  5. 3 फली लहसुन कुचला हुआ।
  6. 1 टहनी करी पत्ते (दो भागों में विभाजित)
  7. 1 छोटा कच्चा आम काटा हुआ।
  8. 2 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर।
  9. 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
  10. 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर।
  11. 6 मछली के सिर / मध्यम आकार की मछली के स्लाइस।
  12. 1 कप पानी या पतला नारियल का दूध।
  13. 1/2 कप नारियल का दूध (पहले दबाया हुआ)।
  14. 1 चम्मच नारियल का तेल उपर से छिङकने के लिए।

निर्देश

  1. एक वॉक / कढाई लें और इसमें नारियल का तेल डालें।
  2. जब यह गर्म होने लगे,इसमे छोटे प्याज, मिर्च, अदरक और लहसुन डालें।प्याज के पारदर्शी होने तक भूनें।
  3. अब सभी पाउडर के साथ आधा करी पत्ता, आम को मिलाएं। इसे चलाए और पाउडर को जलने से बचाएं। इसमें मछली डाल दें और कढाई मे पानी डालें। धीरे से चलाएं और सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं।
  4. इसे ढ़क कर 10 मिनट के लिए पकाएं या फिर मछली के पकने तक पकाएं।
  5. पहले दबाया नारियल का दूध मिलाएं और रस को उबाल लें। इसे ज्यादा उबलने मत दें।
  6. लौ को बंद कर दें और सर्विंग डिश निकाल दें। नारियल का तेल छिङके और शेष करी पत्तियों के साथ गार्निश करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर