होम / रेसपीज़ / अफगानी चाप

Photo of Afgani chap by Neeru Goyal at BetterButter
1711
1
0.0(0)
0

अफगानी चाप

Aug-19-2018
Neeru Goyal
30 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

अफगानी चाप रेसपी के बारे में

आजकल बहुत प्रसिद्ध सोया चाप सफेद ग्रेवी और लाल ग्रेवी दो तरह से बनाई जाती है।सफेद ग्रेवी मैं बानी हुई क्रीमी छाप अफ़ग़ानिस्तान से आई रेसिपी है वह इसे नॉनवेज के साथ बनाया जाता है ।

रेसपी टैग

  • अफगानी
  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • शैलो फ्राई
  • उबलना
  • साथ में परोसने के लिये
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 6 सफेद सोया चाप
  2. 1 बड़ी कटोरी दही
  3. 1 बड़ी कटोरी मलाई या ताज़ी क्रीम
  4. 2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  5. 2 चम्मच हरी मिर्ची और धनिया पत्ती का पेस्ट
  6. 2 चम्मच काजू,बादाम और खसखस का पेस्ट
  7. 1&1/2 चम्मच नमक
  8. 1 चम्मच चाट मसाला
  9. 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  10. 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
  11. 1 चम्मच तेल
  12. 2 चम्मच मक्खन
  13. 2 बड़ी प्याज

निर्देश

  1. चाप को गरम पानी में 5 मिनट उबालें।
  2. अब मारिनाशन तैयार करें।
  3. एक बड़े बर्तन में दही और आधी क्रीम मिलाए।
  4. इसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालें।
  5. हरी मिर्च और धनिया का पेस्ट डालें।
  6. मेवों का पेस्ट डालें।
  7. नमक, मिर्च पाउडर, चाट मसाला और गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  8. चापो को इसमे मैरीनेट करे।
  9. 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
  10. अब एक पैन को आंच पर रखें।
  11. इसमे पहले तेल और फिर मक्खन डाले।
  12. इसमे चापो को डालकर चारों तरफ से पलटते हुए अच्छी तरह शॉलौ फ्राई कर लें।
  13. अब आंच से उतार लें।
  14. छोटे टुकडों में काट लें।
  15. अब बची हुई क्रीम को मारिनाशन वाले मिश्रण में मिलाएं।
  16. इसमें भुनी हुई छाप के टुकडों को डालें।
  17. प्याज को लच्छे में काटकर मिलाएं।
  18. गरमा गरम पुदीने वाली दही के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर