होम / रेसपीज़ / Khatti mithi row mango pie

Photo of Khatti mithi row mango pie by Urvashi Belani at BetterButter
706
10
0.0(2)
0

Khatti mithi row mango pie

Aug-22-2018
Urvashi Belani
40 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • बेकिंग
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 6

  1. पाई का आटा तैयार करने के लिए:
  2. 250 ग्राम मैदा
  3. 225 ग्राम मक्खन ( ठंडा)
  4. 2 चम्मच पिसी चीनी
  5. चुटकी नमक
  6. 1 चम्मच ठंडा पानी
  7. स्टफिंग के लिए:
  8. 3 कच्चे आम (छोटे टुकड़ों में काट ले)
  9. 1/2 कप चीनी
  10. 1/2 चम्मच राई
  11. 1/2 चम्मच सोंफ
  12. 1/2 चम्मच खड़ा धनिया
  13. चुटकी हींग
  14. 1 चम्मच लाल मिर्च
  15. 1/4 चम्मच काला नमक
  16. नमक स्वादानुसार
  17. 2 चम्मच तेल
  18. 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर

निर्देश

  1. स्टफिंग बनाने के लिए तेल गरम करके राय,सोंफ, खड़ा धनिया ओर हींग डाले।
  2. कच्चे आम के टुकड़े, चीनी, नमक,काला नमक,लाल मिर्च डालकर मिक्स करें।
  3. चीनी जब तक अच्छे से गल जाय तब तक सिम आंच पर पकाएं।
  4. कॉर्नफ्लोर डालकर मिक्स करें।
  5. पाई के आटे के लिए मैदा में नमक और चीनी डालकर मिक्स करें।
  6. अब मक्खन डालकर कट करते जाए।जब मक्खन अच्छेसे मिक्स हो जाय तब ठंडा पानी डालकर टाइट आता गूंथ लें।
  7. इस आटे को प्लास्टिक की पॉलीथिन में डालकर 1/2 घंटे के लिए फ्रीज़ में रख दे।
  8. अब इस आटे के दो भाग करे ।एक भाग को बेलन से बेलकर ग्रीस किये हुए पाई मोल्ड में सेट करे ओर फोर्क की मदद से छोटे छोटे छेद करे।
  9. इसे 160 डिग्री पर प्रीहीट ओवन में 10 मिनिट के लिए रखे।
  10. अब इसमें स्टफिंग रखे।
  11. पाई के आटे के दूसरे हिस्से को बेलन से बेले ओर लंबी लंबी पट्टीया काट ले।
  12. इस पट्टी को चटाई की तरह स्टफिंग के ऊपर जमाये।
  13. अब 160 डिग्री पर 20 से 25 मिनिट ओवन में बेक करे।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Mona S
Nov-24-2018
Mona S   Nov-24-2018

बहुत अच्छा आइडिया

Shyama Amit
Aug-22-2018
Shyama Amit   Aug-22-2018

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर