होम / रेसपीज़ / नेक्ड चॉकलेट चेरी केक

Photo of Naked chocolate cherry cake by Nandini Maheshwari at BetterButter
1343
5
0.0(0)
0

नेक्ड चॉकलेट चेरी केक

Aug-30-2018
Nandini Maheshwari
20 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

नेक्ड चॉकलेट चेरी केक रेसपी के बारे में

बिना व्हिपड क्रीम का केक,बहुत कम मात्रा में बटर क्रीम का प्रयोग किया गया है।चॉकलेट के भरपूर स्वाद और ताजी चेरी से भरा नेक्ड चॉकलेट चेरी केक ,आजकल ये बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बच्चों के जन्मदिन के लिए
  • फ्यूज़न
  • बेकिंग
  • साथ में परोसने के लिये
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 8

  1. 2 कप मैदा
  2. 1/2 कप पिसी हुई शक्कर
  3. 1 कप बटर
  4. 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  5. 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
  6. 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
  7. चुटकी भर नमक
  8. 1 कप दूध
  9. 1/2कप दही
  10. 1/2कप पिघली हुई डार्क चॉकलेट
  11. 2 चम्मच कोको पाउडर
  12. 1 चम्मच वनिला एक्सट्रैक्ट
  13. फ्रॉस्टिंग..
  14. 1/4कप बटर
  15. 200 ग्राम आइसिंग सुगर
  16. 1/4 चम्मच वनिला एक्सट्रैक्ट
  17. 250 ग्राम फ्रेश चेरी
  18. 2 बड़े चम्मच चेरी या स्ट्रॉबेरी क्रश
  19. थोड़ी सी सिल्वर बॉल्स और कलरफुल बॉल्स

निर्देश

  1. मैदा में नमक,बेकिंग सोडा,बेकिंग पाउडर कोको पाउडर मिला कर छान लें।
  2. बाउल में बटर ,पिसी शक्कर कंडेंस्ड मिल्क मिला कर 3-4 मिनट फेटे, एकदम हल्का मिश्रण बन जायेगा।
  3. इसमे मैदा,दूध ,दही मिलाये और फेटे।
  4. पिगला हुई चॉकलेट ,वनीला एक्सट्रैक्ट मिलाये।
  5. 2-3 मिनट और फेटे।
  6. ग्रीज़ किये हुए हार्ट शेप टीन में मिश्रण डाले।
  7. थोड़ा थपथपाएं
  8. प्रीहीटेड ओवन में 180 डिग्री पर 40 मिनट बेक करे।
  9. चाकू से चेक करें।
  10. ठंडा कर लें।
  11. बटर में आइसिंग सुगर, वनीला एक्सट्रैक्ट मिलाये और 10-12 मिनट तक फेंटे अगर मिश्रण गाढा लग रहा है, तो 2-3चम्मच ठंडा दूध मिलाये।
  12. एक दम हल्का हो जाएगा।
  13. केक को तीन लेयर में काट लें।
  14. मीठे पानी से मोइस्ट करे।
  15. चाकू से हल्की -हल्की बटर क्रीम लगाये, उस पर स्ट्राबेरी या चेरी क्रश लगाये।
  16. वापिस केक स्लाइस रखे क्रीम लगाये।
  17. सबसे ऊपर हल्की -हल्की बटर क्रीम लगाए ,उस पर क्रश लगाये।
  18. चेरी से डेकोरेट करे।
  19. सिल्वर बॉल्स और कलरफुल बॉल्स से सजाये।
  20. काट कर सर्व करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर