होम / रेसपीज़ / मसाला ब्रेड

Photo of Masla bread by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
551
8
0.0(0)
0

मसाला ब्रेड

Aug-31-2018
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मसाला ब्रेड रेसपी के बारे में

छोटी मोटी भूख के लिए बढ़िया विकल्प।

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • अन्य
  • बेकिंग
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. २ + १/२ कप मैदा
  2. १ चम्मच ड्राई यीस्ट
  3. १/२ चम्मच चीनी
  4. २ चम्मच तेल
  5. १ चम्मच पिघला हुआ मक्खन
  6. १/२ कप कुनकुना पानी
  7. १ चम्मच अदरक,लहसन व मिर्च पेस्ट
  8. १ चम्मच सफेद तिल
  9. १/२ चम्मच भुना हुआ साबुत जीरा
  10. १/२ चम्मच मिक्स हर्ब(ऑप्शनल)
  11. १/२ चम्मच हल्दी पाउडर
  12. १/२ कप बारीक कटी हरी धनिया
  13. नमक स्वादनुसार
  14. पानी आवश्यकतानुसार
  15. अन्य सामग्री
  16. १ चम्मच दूध ब्रेड के ऊपर लगाने के लिए
  17. १/२ चम्मच पिघला हुआ मक्खन

निर्देश

  1. सर्व प्रथम एक बाउल में कुनकुना पानी ले।
  2. पानी मे यीस्ट व चीनी मिला कर मिक्स करे।
  3. बाउल को ठक कर १० मिनट एक किनारे रख दे।
  4. बड़े बाउल में मैदा ले।
  5. बीच मे हल्की सी जगह बना कर यीस्ट मिश्रण डाले।
  6. अब तेल,नमक व सारे मसाले डाल दे।
  7. धीरे धीरे पानी मिला कर नरम आटा लगा ले।
  8. आटे को १० मिनट तक मसल मसल कर चिकना कर ले।
  9. ऊपर से बटर लगा कर थोड़ा मसल लें।
  10. आटे को बाउल में रख कर ठक कर १ घण्टे के लिए फूलने किसी गरम जगह रख दे।
  11. आटा फूलने के बाद २ मिनट और मसल लें।
  12. अब आटे को रोल कर के किनारी को अच्छे से दबा ले।
  13. ब्रेड के डिब्बे को तेल लगा ले।
  14. आटा डिब्बे में अच्छे से रख दे और ऊपर से ब्रश की सहायता से दूध लगा ले।
  15. डिब्बे को ठक कर १/२ घण्टे के लिए गरम जगह रख दे।
  16. १/२ घण्टे बाद ब्रेड को प्रीहिटेड ओवन में १८० डिग्री पर १५ से २० मिनट बेक करे।
  17. ब्रेड पे हल्का सुनहरा रंग आये तो समझिये ब्रेड बन कर तैयार है।
  18. ब्रेड के ऊपर बटर लगा ले।
  19. १५ मिनट बाद ब्रेड को डिब्बे से निकाले।
  20. चाय,कॉफी के साथ सर्व करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर