होम / रेसपीज़ / वनीला आलूबुखारा पोक केक

Photo of Vanilla plum poke cake by Anjali Valecha at BetterButter
718
2
0.0(0)
0

वनीला आलूबुखारा पोक केक

Aug-31-2018
Anjali Valecha
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

वनीला आलूबुखारा पोक केक रेसपी के बारे में

पोक केक की इतनी तस्वीरें देखने के बाद मुझे भी इसे बनाने का विचार आया| आलूबुखारा और वनीला का अनोखा पर स्वादिष्ट मेल बहुत ही लाजवाब बना है|

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • अमेरिकी
  • बेकिंग
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 8

  1. केक के लिए
  2. १ १|२ कप मैदा
  3. १ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  4. १|२ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  5. १|२ छोटा चम्मच नमक
  6. ३|४ कप चीनी
  7. १ कप दही
  8. १|२ कप तेल
  9. १ छोटा चम्मच वनीला एसेंस
  10. आलूबुखारा सॉस के लिए
  11. १ १|२ कप कटे हुए आलूबुखारा
  12. १|३ कप चीनी
  13. २ छोटे चम्मच कॉर्नफ्लोर
  14. १ छोटा चम्मच नींबू का रस
  15. क्रीम फ्रॉस्टिंग के लिए
  16. १ १|२ कप व्हिपिंग क्रीम पाउडर
  17. १|८ कप ठंडा पानी

निर्देश

  1. सबसे पहले केक बनाने के लिए मैदा,बेकिंग पाउडर,बेकिंग सोडा और नमक को छान कर रख लें|
  2. चीनी और दही को अच्छे से चला लें जब तक कि चीनी घुल जाए|
  3. अब इसमें तेल और वनीला एसेंस मिला कर अच्छे ससे मिला लें|
  4. गीले पदार्थ मे सारी सूखी सामग्री हल्के हाथ से मिला लें|
  5. इस मिश्रण को तेल लगे हुए केक पैन मे डाल लें|
  6. १८० डिग्री सेलसियस पर २५-३० मिनट ,केक के बेक होने तक बेक कर लें|
  7. आलूबुखारा सॉस बनाने के लिए एक पैन मे कटे हुए, चीनी और नींबू का रस डाल लें|
  8. गैस पर धीमी आँच पर चलाते हुए रख लें|
  9. कॉर्नफ्लार को थोडे पानी मे घोल लें|
  10. ४-५ मिनट तक पकने पर आलूबुखारा नरम हो जाएगा,अब इसमें कॉर्नफ्लार का मिश्रण डाल लेें|
  11. थोडा गाढा होने पर गैस बंद कर और ठंडा करने रख लें|
  12. व्हिपिंग क्रीम के पाउडर में ठंडा पानी डालकर ३-४ मिनट तक हैंड ब्लैंडर से फेंट लें|
  13. केक पकने पर निकाल कर १० मिनट ठंडा कर लें|
  14. अब इसमें लकडी के चम्मच के पिछले भाग से थोडी दूरी पर केक मे १|२ इंच के आकार के छेद कर लें|
  15. केक पर आलूबुखारा सॉस को फैला लें और थोडा छेदों के अंदर भी जाने दें|
  16. केक के पूरा ठंडा हो जाने पर इस पर व्हिपिंग क्रीम की परत फैला लें|
  17. बची हुई आलूबुखारा सॉस को ऊपर डालें और चम्मच से फैला लें|
  18. केक को ३-४ घंटे तक ठंडा कर लें फिर काट कर परोसें|

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर