होम / रेसपीज़ / फ्लोवर बास्केट केक

Photo of Flower basket  cake by Rakhi Bhagat at BetterButter
2080
3
0.0(0)
0

फ्लोवर बास्केट केक

Sep-01-2018
Rakhi Bhagat
120 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

फ्लोवर बास्केट केक रेसपी के बारे में

अपने हाथों से बनाए फ्लोवर बास्केट केक और परिवार को खिलाए।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के जन्मदिन के लिए
  • भारतीय
  • ब्लेंडिंग
  • बेकिंग
  • जमाना (ठंडा)
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 200 ग्राम दही(सामान्य तापमान)
  2. 150 ग्राम मैदा
  3. 100 ग्राम शक्कर
  4. 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  5. 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
  6. 1/4 चम्मच मन चाहे फ्रूट इमल्शन
  7. 2 बडे चम्मच रिफाइंड तेल
  8. 1 बडा बोल विह्प्ड क्रीम सफेद
  9. 1 हरा रंग मिला हुअ विह्प्ड क्रीम पाइपिंग बैग
  10. 1 पीला रंग मिला हुअ विह्प्ड क्रीम पाइपिंग बैग
  11. 1 लाल रंग मिला हुअ विह्प्ड क्रीम पाईपिंग बैग
  12. 1 नीला रंग मिला हुअ विह्प्ड क्रीम पाइपिंग बैग
  13. 1 भुरा रंग मिला हुअ विह्प्ड क्रीम पाइपिंग बैग
  14. फ्लोवर नेल
  15. 34 नम्बर का नोजल बास्केट के लिए
  16. 11 नम्बर का नोजल गुलाब केलिए
  17. 15 नम्बर का नोजल सनफ्लावर केलिए
  18. 45 नम्बर का नोजल पत्ते केलिए
  19. 233 नम्बर का नोजल घास के लिए
  20. शक्कर के घोल केलिए
  21. 1 चम्मच शक्कर
  22. 1/2 कटोरी पानी

निर्देश

  1. एक बडे बर्तन मे दही और शक्कर को फेटें एक ही दिशा मे..जब तक शक्कर घुल ना जाए।
  2. अब बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाए और ढक के पांच मिनट रखदे।
  3. जब तक ओवन को 180° पर 10 मिनट गरम करने रखदे।
  4. दही के मिश्रण मे फ्रुठ इमल्शन मिलादे।
  5. अब इसमे एक एक चम्मच मैदा मिलाते हुए मिश्रन को अच्छे से एक जुड करें।ध्यान रखें के कि कोइ भी गांठ न हो।
  6. आखिरी मे 2 चम्मच तेल डाले और ग्रीस्ड टिन मे डाले।
  7. 30 मिनट तक बेक करें।
  8. बेक करने के बाद ठंडा होने दे।
  9. इसे आडे मे उपर और नीचे अलग करते कट करें।
  10. अब शक्कर के पानी से एक एक चम्मच डालते हुए केक को थोडा गीला करें।
  11. नीचे के लेयर पर एक थर विह्प्ड क्रीम फैलाए।
  12. इस पर कोइ भी ताजा या फ्रोजन फ्रूट के छोटे छोटे टुकडे फैलादे।
  13. आब इस पर केक का दूसरा भाग बिछादे।
  14. फिर से क्रीम लगादें , इस बार क्रीम ऊपर साइड में भी एक समान लगादे।
  15. क्रीम के अलग अलग भाग करके हरा,पीला,नीला,केसरी,भूरा रंग मिलाए और पाइपिंग बैग तैयार रखें।
  16. बास्केट जैसे बनाने क लिए 34 नम्बर का नोजल पाइपिंग बैग मे लगाएं ,और भुरा रंग का क्रीम भरे और बास्केट जैसे बनाए।
  17. ऊपर गुलाब बनाने के लिए 11 नम्बर का नोजल पाइपिंग बैग मे लगाए और पीला, लाल रंग का क्रीम भरे और फ्लावर नेल के सहायता से गुलाब बनाए ।इसे केक पे अरेंज करदे।आप अपने हिसाब से रंग बिरंगे फूल बना सकते है।
  18. सनफ्लावर बनाने के लिए 15 नम्बर का नोजल इस्तेमाल करें।
  19. पत्ते बनाने केलिए 45 नम्बर का नोजल इस्तेमाल करे।
  20. घास बनाने केलिए 233 नम्बर का नोजल इस्तेमाल करे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर