होम / रेसपीज़ / अलसी एंड आलमंड केक

Photo of Flax seed almond cake by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
957
7
0.0(0)
0

अलसी एंड आलमंड केक

Sep-01-2018
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

अलसी एंड आलमंड केक रेसपी के बारे में

इस केक में इस्तेमाल की हुई सारी सामग्री बेहद पौष्टिक है।पौष्टिकता से भरपूर व स्वाद में लाजवाब यह केक बाजार के केक से भी स्वादिष्ट बनता है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • बेकिंग
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. १ कप चावल का आटा
  2. १/२ कप ओट्स पाउडर
  3. १/२ कप बादाम पाउडर
  4. १/४ कप अलसी पाउडर
  5. १/२ चम्मच मीठा सोडा
  6. १ चुटकी नमक।
  7. १ कप शहद
  8. १ कप दूध या आवश्यकतानुसार
  9. १/४ कप तेल
  10. १ टीस्पून वेनिला एसेंस
  11. अन्य सामग्री
  12. २ चम्मच बादाम कतरन
  13. १ चम्मच काले मनुके

निर्देश

  1. सर्व प्रथम बड़े बाउल में चावल का आटा,ओट्स पावडर,अलसी पावडर,नमक व सोडा बड़ी छन्नी की सहायता से छान लें।
  2. दूसरे बाउल में दूध,शहद,तेल व एसेंस मिला ले।
  3. गीले मिश्रण व बादाम पावडर को सुखी सामग्री में मिला कर अच्छे से चला ले।
  4. तेल लगाएं हुए केक टीन में केक मिश्रण पलट दे।
  5. टिन को हल्का सा पटके ताकि मिश्रण एक समान हो जाये।
  6. ऊपर से बादाम कतरन व मनुके से सजाले।
  7. प्रीहिटेड ओवन में १६० डिग्री पर ३५ मीनट के लिए बेक करे।
  8. समय होने के बाद छुरी या टूथपिक से चेक करे,यदि साफ बाहर आये तो समजे केक अच्छे से बेक हो चुका है।अन्यथा ५ मिनट और बेक करे।
  9. आपका अलसी एंड आलमंड केक बन कर तैयार है।
  10. १० मिनट बाद टिन से निकाले।
  11. मनचाहे शेप में काट कर मन चाहे तब आंनद ले।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर