होम / रेसपीज़ / जैम बन्स

Photo of Jam buns by Anjali Valecha at BetterButter
1272
3
0.0(0)
0

जैम बन्स

Sep-01-2018
Anjali Valecha
120 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

जैम बन्स रेसपी के बारे में

बच्चों को जैम बेहद पसंद आती है,आप उन्हे ये स्वादिष्ट जैम बन्स बना कर दें, उन्हे बेहद पसंद आएँगे |

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • अमेरिकी
  • बेकिंग
  • स्नैक्स

सामग्री सर्विंग: 8

  1. २५० ग्राम मैदा
  2. १ छोटा चम्मच एक्टिव यीस्ट
  3. २ छोटे चम्मच चीनी
  4. १|४ छोटा चम्मच नमक
  5. २|३ कप दूध
  6. १ अंडा
  7. १ छोटा चम्मच वनीला एसेंस
  8. १|४ कप तेल
  9. १|२ कप मिक्स फ्रूट जैम
  10. मक्खन,आवश्यकतानुसार
  11. दूध, आवश्यकतानुसार
  12. पिसी हुई चीनी (ऐच्छिक )

निर्देश

  1. दूध को गुनगुना कर के उसमें यीस्ट और चीनी डालकर रख लें १० मिनट अलग रख लें|
  2. एक बडे बर्तन मे मैदा और नमक डाल लें|
  3. मैदे के बीच में एक कुआँ बना लें और उसमें तेल,अंडा और वनीला इसैंस डाल लें|
  4. यीस्ट वाला दूध भी अब फूल गया होगा,उसे भी इसमें डाल लें|
  5. सारी सामग्री को अच्छे से मिला लें और ७-१० मिनट तक गूंध कर एक नरम आटा बना लें|
  6. इसे ढक कर हल्की गरम जगह पर ९० मिनट तक रख लें|
  7. जब यह आटा फूल कर दुगुना हो जाए तो इसे निकाल लें|
  8. सूखा मैदा लगाकर इसे लगभग १|२ इंच मोटे आयाताकार में बेल लें|
  9. इस बडे आयात में से ६ सेंटीमीटर * ६ सेंटीमीटर के चौकोर टुकडे काट लें|
  10. हर चौकोर के बीच में अंगूठे से हल्का दबा कर उसमें १ छोटा चम्मच जैम डाल लें|
  11. चौकोर के दो आमने सामने के भाग को साथ लाकर जोड़ लें या बंद कर लें|
  12. बाकी दोनों तरफ खुले भाग भी हाथ से दबा कर बंद कर लें|
  13. मक्खन लगी हुई बेकिंग ट्रे में जोडे़ हुए भाग को नीचे की तरफ रख कर बन्स रख लें|
  14. बन्स के बीच के भागों मे भी मक्खन लगा लें जिससे वे आपस में चिपके नहीं|
  15. इन बन्स को फिर २०-२५ मिनट तक रख दें और फूलने दें|
  16. अब इनके ऊपर ब्रश से दूध लगा लें|
  17. पहले से गरम किए हुए अवन में १६० डिग्री सेलसियस पर १०-१५ मिनट तक बेक कर लें |
  18. बन्स ऊपर से भूरे हो जाएँ और ऊपर से मारने पर खोखले होने जैसी आवाज़ आए तो यह बन गए हैं|
  19. ठंडा होने पर ऊपर से पिसी हुई चीनी डालकर चाय या कॉफी के साथ परोसें|

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर