होम / रेसपीज़ / पिंक ब्यूटी केक

Photo of Pink beauty cake by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
1994
7
0.0(0)
0

पिंक ब्यूटी केक

Sep-02-2018
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
7 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पिंक ब्यूटी केक रेसपी के बारे में

रोज फ्लेवर से बना यह केक दिखने में जितना सुंदर है खाने में भी बड़ा लजीज है।बेटियों के जन्मदिन के लिए परफेक्ट केक।

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • बच्चों के जन्मदिन के लिए
  • बेकिंग
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 7

  1. १/२ कप मैदा
  2. १/२ कप पिसी हुई चीनी
  3. १/४ कप मिल्क पाउडर
  4. १ टीस्पून बेकिंग सोडा
  5. १/२ टीस्पून बेकिंग पाउडर
  6. चुटकी नमक
  7. १/२ कप दूध या आवश्यकतानुसार
  8. १/४ कप रिफाइंड तेल
  9. १ टीस्पून रोज एसेंस
  10. १ टीस्पून गुलाबी रंग
  11. शुगर सिरप हेतु
  12. १/३ कप पानी
  13. २ चम्मच शक्कर
  14. फ्रॉस्टिंग हेतु
  15. १ १/२ कप व्हिप्ड क्रीम
  16. १ टीस्पून गुलाबी रंग
  17. २ चम्मच रोज सिरप
  18. २ चम्मच ग्रेटेड व्हाइट चॉकलेट

निर्देश

  1. सर्व प्रथम बड़े बाउल में मैदा,चीनी,नमक,बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर व मिल्क पावडर छन्नी की सहायता से छान लें।
  2. छाने हुए मिश्रण में तेल,एसेंस,रंग व दूध मिला कर बीटर की सहायता से हल्का सा फैट ले।
  3. तेल लगाएं हुए केक टीन में मिश्रण को पलट दे।
  4. प्रीहिटेड ओवन में टिन को रख कर १६० डिग्री पर ३५ से ४० मीनट बेक करे।
  5. तब तक शुगर सिरप बना लेते है।
  6. पानी में चीनी मिला कर २ मीनट हल्का सा उबाल ले।
  7. शुगर सिरप तैयार है ठंडा होने रख दे।
  8. फ्रॉस्टिंग के लिए क्रीम को स्टिफ पिक आने तक फैट ले।
  9. अब रंग मिला कर मिक्स कर ले।
  10. समय होने के बाद केक को चेक कर ले।
  11. केक को १० मिनट बाद डिमोल्ड करे।
  12. केक को ३ हिस्सो में काट ले।(आप २ भी कर सकते है)
  13. केक का एक लेयर (नीचे वाला) ले।
  14. सुगर सिरप छिड़क कर गीला कर ले।
  15. ऊपर से फैटी हुई क्रिम डाल कर फैला ले।
  16. १ चम्मच जितना रोज सिरप व ग्रेट की हुई व्हाइट चॉकलेट फैला दे।
  17. ऊपर दूसरा लेयर सेट करे।
  18. उपरोक्त विधि फिर से दोहराये।
  19. लास्ट लेयर से कवर कर ले।
  20. अब केक को क्रीम से कवर कर ले।
  21. मनचाहे नोज़ल से मनचाही डिज़ाइन बनाये।
  22. २ घण्टे के लिये केक को फ्रिज में ठंडा होने रख दे।
  23. आपका पिंक ब्यूटी केक सर्व करने के लिए तैयार है।
  24. मनचाहे शेप में काट कर ठंडा ठंडा सर्व करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर