होम / रेसपीज़ / Bred kon pizza

Photo of Bred kon pizza by Neelam Barot at BetterButter
1283
13
5.0(2)
0

Bred kon pizza

Sep-02-2018
Neelam Barot
180 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • आसान
  • किट्टी पार्टीज
  • फ्यूज़न
  • बेकिंग
  • स्टार्टर
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. कॉन बनाने के लिए :-
  2. मैदा 2 कप
  3. नमक 1/2 छोटी चम्मच
  4. गुनगुना दूध 1/2 कप
  5. गुनगुना पानी 1/4 कप
  6. ड्राय यीस्ट 2 छोटी चम्मच
  7. चीनी 2 छोटी चम्मच
  8. तेल 2 बड़े चम्मच
  9. तेल ( ग्रीस करने के लिए ) 1 छोटी चम्मच
  10. दूध ( ग्रीस करने के लिए ) 2 छोटी चम्मच
  11. कलौंजी जरा सी
  12. मैदा 1 छोटी चम्मच ( छिडक ने के लिए )
  13. भरावन के लिए :-
  14. शिमला मिर्च कटी हुई 2 बड़े चम्मच
  15. प्याज बारीक कटी हुई 2 बड़े चम्मच
  16. स्वीट कॉर्न 2 बड़े चम्मच
  17. हरी प्याज कटी हुई 1 बड़ा चम्मच
  18. हरा धनिया बारीक कटा हुआ 1 छोटी चम्मच
  19. ऑरेगैनो 1/2 छोटी चम्मच
  20. पेपरिका 1/2 छोटी चम्मच
  21. स्वीट चिली सॉस 1 बडा चम्मच
  22. सेज़वान सॉस 1 बड़ा चम्मच
  23. ग्रीन चिली सॉस 1 बड़ा चम्मच
  24. पिज़्ज़ा मसाला 1 बड़ी चम्मच
  25. खीसा हुआ चीज़ 4 क्यूब ( गो चीज़ )
  26. ऊपर सजाने के लिए चीज़ क्यूब 2

निर्देश

  1. एक बाउल में गुनगुना पानी ले उसमे चीनी डाले और फिर ड्राय यीस्ट डाले।
  2. चम्मच से मिला कर ढक कर एकओर रख दे 10 मिनिट के लिए।
  3. अब एक परात ले उसमे मैदा डाले, नमक और तेल डालकर अच्छे से मिला ले।
  4. 10 मिनिट बाद जब बाउल में खमीर उठ जाए तो उसे मिक्स करके आटे में डाले।
  5. अच्छे से मिक्स करें और थोड़ा थोड़ा गुनगुना दूध डाले और नरम आटा गूंथ लें।
  6. अब आटे को हल्का सा तेल लगाके ढक कर गर्म जगह पर 1 से 2 घंटे के लिए रख दे।
  7. जब आटा फूल के डबल हो जाए तो उसको निकाल कर प्लेटफार्म पर फिरसे गूंथ लें।
  8. अब आटे की छोटी छोटी लोइयाँ बनाले औऱ लंबी लंबी हाथ से बेल लें।
  9. अगर आटा चिपक रहा हो तो थोड़ा थोड़ा मैदा छिड़के।
  10. अब इस लंबी लोई को कोन आकार के मोल्ड पर लपेट लें।
  11. इसी प्रकार कोन को बनाले।
  12. इसे 10 मिनिट के लिए मलमल के कपड़े से ढक कर रखले।
  13. इस दौरान ओटीजी को 10 मिनिट के लिए 180 डिग्री पर प्रीहीट करले।
  14. अब कोन को दूध से ब्रश करले फिर 25 से 30 मिनिट के लिए 180 डिग्री पर बेक करे।
  15. चाहे तो ऊपर थोड़े कलौंजी के दाने डाले।अब ब्रेड कोन बनके तैयार है।
  16. अब भरावन के लिए एक बाउल में सारी सामग्री डाल कर मिक्स करें।
  17. इसे चम्मच से कोन में अच्छे से भरे।
  18. अब उपर खीसा हुवा चीज़ डाले और फिर से ओटीजी में 5 मिनीट बेक करे।
  19. केचअप और चीज़ डीप के साथ गरमा गरम सर्व करें।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Archana Agrawal
Sep-04-2018
Archana Agrawal   Sep-04-2018

Super:two_hearts::kissing_heart:

Jigisha Jayshree
Sep-03-2018
Jigisha Jayshree   Sep-03-2018

बढ़िया है बहुत ही स्वादिष्ट

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर